Home haryana नए साल पर बड़ी सौगात की तैयारी, हिसार एयरपोर्ट से कई जगहों पर उड़ान भरेंगे यात्री विमान – डिप्टी सीएम

नए साल पर बड़ी सौगात की तैयारी, हिसार एयरपोर्ट से कई जगहों पर उड़ान भरेंगे यात्री विमान – डिप्टी सीएम

by ND HINDUSTAN
0 comment

दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट की ऑपरेशनल एक्टिविटी पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए आदेश

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट के निर्माण से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस साल के अंत तक एयरपोर्ट से जुड़ी सभी ऑपरेशनल एक्टिविटी पूरी कर लें ताकि नववर्ष में यहां से सिविल एविएशन की उड़ान शुरू की जा सके। डिप्टी सीएम, जिनके पास सिविल एविएशन विभाग का प्रभार भी है, ने सोमवार को यहां चंडीगढ़ में हिसार एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों को निर्धारित अवधि में अपने-अपने विभाग के कार्यों को पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य को आगे बढ़ाएं और गति दें। उन्होंने हिसार एयरपोर्ट के साथ लगते एरिया में एनएच-9 से 52 तक वैकल्पिक सड़क को जल्द से जल्द सिरे चढाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। दुष्यंत चौटाला ने बकाया जमीन की जल्द से जल्द रजिस्ट्री करवा कर भूमि मालिकों को धनराशि देने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को आरसीसी वॉच टॉवर, पेरिमीटर रोड, इमरजेंसी एक्सेस रोड, सिक्योरिटी लाइटिंग के कार्य को 30 नवंबर 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 132 केवी ईएचटी पावर लाइन को शिफ्ट करने, सोलर पार्क स्थापित करने के लिए डीपीआर तैयार करने, एयरक्राफ्ट के फ्यूल स्टोर का निर्माण करने, नेविगेशन उपकरण को स्थापित करने, पेयजल की आपूर्ति, ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम आदि के बारे में विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम को स्पीड अप करें ताकि निर्धारित अवधि में एयरपोर्ट हर हाल में चालू हो जाए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?