Home Kurukshetra News स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए युद्धस्तर

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए युद्धस्तर

by ND HINDUSTAN
0 comment

31 वार्डों को बनाया जाएगा पूर्णत: स्वच्छ- सुभाष सुधा

शहर को स्वच्छ बनाने में आमजन का सहयोग जरुरी

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 25 नवंबर। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि स्वच्छत सर्वेक्षण अभियान की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को युद्घस्तर पर काम करना होगा। जब सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी और निष्ठïा से कार्य करेंगे तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र की स्वच्छता रैंकिंग में ओर सुधार होगा और कुरुक्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी। विधायक सुभाष सुधा बुधवार को सैक्टर 7 आवास कार्यालय पर जेई स्तर के अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की स्वच्छता रैकिंग को ओर उपर लेकर जाने के लिए सभी को अपना सहयोग करना होगा और आमजन को भी इस कार्य में अपना पूरा सहयोग देना होगा, बिना आमजन के सहयोग से कुरुक्षेत्र को पूर्णत: स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए जेई स्तर के अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। सभी अधिकारी आपसी तालमेल से इस कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। इस स्वच्छता अभियान के दौरान सभी सीएसआई और एसआई निरंतर सभी 31 वार्डों का दौरा करेंगे और रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि जेई स्तर के अधिकारी शहर में जहां-जहां कचरा डम्प किया जा रहा है, वहां का दौरा कर वहां से कचरा उठवाकर कचरे का सही निपटान करवाना भी सुनिश्चित करेंगे ताकि शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नजर आए। इसके साथ पीडब्लयूडी के अधिकारी सडक़ों पर डिवाईडर के किनारे से स्वीपिंग मशीन की सहायता से मिट्टïी उठवाना सुनिश्चित करेंगे। सभी दरोगा निरंतर सभी 31 वार्डों का दौरा करेंगे और सफाई व्यवस्था को निरंतर जारी रखना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि आमजन को अगर शहर के सभी 31 वार्डो में कही भी गंदगी नजर आती है तो नगर परिषद कार्यालय को सूचना दे सकते है, सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद ही सम्बन्धित अधिकारी वहां से गंदगी उठवाकर सफाई करवाने का काम करेंगे ताकि सभी वार्डों को पूर्णत: स्वच्छ बनाया जा सके।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?