न्यूज डेक्स संवाददाता
रोहतक। यहां आईएमटी इलाके में 35 वर्षीया महिला की लाश लावारिस हालत में मिली है। प्रथम दृष्टया इस घटना को हत्या कर लाश को खुर्द बुर्द करने का प्रतीत हो रहा है। महिला नाइट सूट में थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी है। आईएमटी थाना के प्रभारी हवा कौर के मुताबिक मृतका की शिनाख्त के लिए टीमें जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा। वहीं पता चला है कि महिला के हाथ व पैर पर कुछ घाव हैं,जोकि लाश को ठिकाने लगाते समय घसीटने के निशान भी हो सकते हैं। यह घाव हत्या से पहले के हैं या बाद के इसका खुलासा भी आगामी जांच रिपोर्ट में होना है। बताया जा रहा है कि महिला हत्या गला घोंट कर की गई प्रतीत होती है।