Home haryana करनाल हार्डवेयर एंड प्लाईवुड एसोसिएशन की बैठक, व्यापार में आ रही समस्याओं से करनाल की पूर्व विधायक को कराया अवगत

करनाल हार्डवेयर एंड प्लाईवुड एसोसिएशन की बैठक, व्यापार में आ रही समस्याओं से करनाल की पूर्व विधायक को कराया अवगत

by ND HINDUSTAN
0 comment

संदीप गौतम/न्यूज डेक्स संवाददाता

करनाल। करनाल हार्डवेयर एंड प्लाईवुड एसोसिएशन की बैठक एक स्थानीय होटल में हुई। जिसमे करनाल शहर के जुड़े हुए हार्डवेयर एसोसिएशन के सभी व्यपारियों ने हिस्सा लिया।आज की इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुमिता सिंह पूर्व विधायक करनाल ने शिरकत की। हार्डवेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने सुमिता सिंह का स्वागत किया। सभी व्यपारियों ने मिलकर सुमिता सिंह को व्यापार में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।  जिस पर पूर्व विधायक ने बताया कि हमारी सरकार आने पर इन सभी समस्याओ का हल करवाया जायेगा।

हार्डवेयर एसोसिएशन के प्रधान राजना अरोड़ा ने हार्डवेयर एसोसिएशन के सदस्यों के सर्टिफिकेट सुमिता सिंह के हाथो से वितरित करवाए। कार्यक्रम के अंत में हार्डवेयर के  सभी सदस्यों द्वारा सुमिता  सिंह को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आज की इस बैठक में मुख्य रूप से रामफल शर्मा उपप्रधान , आशीष कंसल सलाहकार ,हरीश अरोड़ा सलाहकार,  शुभम गर्ग, विकास गुप्ता  फाइनेंस सेक्रटरी ,राजीव शर्मा, साहिल कम्बोज, नितिन दुआ, सौरभ बंसल, गौरव मित्तल, लखविंदर सिंह  कलेर,  विकास लाठर, जरनैल सिंह, संभव शर्मा, आशीष जैन, सौरभ छाबड़ा, रोहित,विपिन काजल, शहजाद , नरिंदर खेड़ा, घनशयाम , धीरज नागपाल, अतुल, मोहित वधावन, सौरभ सिंगला, अन्य लोग उपस्थित रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?