चुनाव प्रक्रिया शुरु करने पर एचएसजीएमसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने सरकार का जताया आभार
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने एचएसजीएमसी के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरु करने के आदेश देकर सराहनीय कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के चुनाव करवाने को लेकर सिखों की वोट बनवाने की अधिसूचना जारी करके प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगा दी है। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा इस चुनाव के लिए रिर्टनिंग अधिकारी भी लगा दिए गए हैं। सरकार का यह एक योग कदम है। जत्थेदार असंध ने बताया कि प्रदेश में साबत सूरत सिखों की वोट बनाई जाएगी।
उन्होंने सिखों से अधिक से अधिक गिनती में वोट बनवाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि वे अपनी वोट बनवाने के साथ-साथ अपने परिचित सिखों को भी वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि साबत सूरत सिखों को ही इस चुनाव में वोट डालने का अधिकार है और इसके लिए सरकार ने अधिसूचना में दिशा-निर्देश भी स्पष्ट तौर पर दिए है। उन्होंने कहा कि एक सितंबर से ३० सितंबर २०२३ तक सरकार ने वोट बनवाने का समय निर्धारित किए है और वोट बनाने का कार्य पूरा होने के बाद आशा है कि दिसंबर महीने में चुनाव भी करवाए जा सकते हैं। अब जब सरकार द्वारा चुनाव प्रक्रिया शुरु कर दी गई है और हम सब को अधिक से अधिक वोट बनवाने में संगत को जागरूक करना चाहिए।