Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में मरीजों को नहीं होगी आक्सीजन और बैड से संबंधित कोई भी समस्या

कुरुक्षेत्र में मरीजों को नहीं होगी आक्सीजन और बैड से संबंधित कोई भी समस्या

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधायक सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र में सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की बातचीत

सरकार ने निजी मेडिकल कालेजों व अस्पतालों में कोविड-19 के उपचार के लिए निर्धारित की अधिकतम दरें

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोविड मरीजों को आक्सीजन और बैड की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस जिले में सरकार की तरफ से स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बन्धित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इस जिले में आक्सीजन के कोटे में लगातारी इजाफा भी किया जा रहा है ताकि सभी मरीजों को आक्सीजन मिल सके। इतना ही नहीं सरकार ने निजी मेडिकल कालेजों व अस्पतालों में कोविड-19 के उपचार के लिए अधिकतम दरे भी निर्धारित कर दी है।

विधायक सुभाष सुधा ने सोमवार को बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में आक्सीजन व बैडों की व्यवस्था को लेकर दूरभाष पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत कर मांग रखी कि इस जिले में सरकार की तरफ से हर सम्भव स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इस जिले में आक्सीजन और बैैडों की व्यवस्था को ओर अधिक बेहतर बनाया जाए। इस मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया है कि कुरुक्षेत्र में मरीजों को आक्सीजन और बैडों से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई समस्या और दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के हर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर रखे हुए है और हर जिले से फीडबैक लेकर कमियों को दूर करने का काम कर रहे है। इस कोरोना महामारी के कठिन समय में सभी को मिलकर सांझे प्रयास करने होंगे और कोविड-19 की गाईडलाईंस की पालना करनी होगी। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों एवं मेडिकल कालेजों में कोविड-19 के उपचार हेतू मरीजों के लिए अधिकतम राशि निर्धारित कर दी है।

इन अस्पतालों में नॉन एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों में आईसोलेशन बैड के लिए प्रति दिन प्रति मरीज के लिए 8 हजार रुपए, इसी आईसीयू बिना वेंटिलेटर के लिए 13 हजार तथा आईसीयू विद वेंटिलेटर के लिए 15 हजार रुपए की राशि तय की है। उन्होंने बताया कि जेसीआई एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों के लिए आईसोलेशन बैड के लिए प्रति मरीज प्रति दिन के लिए 10 हजार रुपए, आईसीयू बिना वेंटिलेटर के लिए 15 हजार रुपए तथा आईसीयू विद वेंटिलेटर के लिए 18 हजार रुपए की राशि तय की है। इस प्रकार की सुविधाएं सरकारी अस्पतालों व सरकारी मेडिकल कालेजों में पूर्णत: नि:शुल्क है।

आयुष्मान भारत कार्ड के लाभार्थियों को भी मिलेंगी निर्धारित दरों पर स्वास्थ्य सेवाएं

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए भी दरे निर्धारित कर दी है, जिसमें नॉन एनएबीएच अस्पताल के सामान्य वार्ड में प्रतिदिन प्रति मरीज 2160 रुपए व एनएबीएच अस्पताल में 2400 रुपए, एचडीयू के लिए नॉन एनएबीएच में 3240 रुपए व एनएबीएच में 3600 रुपए, आईसीयू वेंटिलेटर के बिना नॉन एनएबीएच में 4320 रुपए व एनएबीएच में 4800 रुपए तथा वेंटिलेटर के साथ आईसीयू में 5400 व 6 हजार रुपए प्रतिदिन की दरे निर्धारित की है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?