Home Kurukshetra NewsDelhi 3 सितंबर को दिल्ली और पंजाब के सीएम दिलाएंगे पदाधिकारियों को शपथ:  जगवीर हुड्डा 

3 सितंबर को दिल्ली और पंजाब के सीएम दिलाएंगे पदाधिकारियों को शपथ:  जगवीर हुड्डा 

by ND HINDUSTAN
0 comment

1400 से ज्यादा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है:    जगवीर हुड्डा   

कुल 4000 पदाधिकारियों की हो चुकी है घोषणा :    जगवीर हुड्डा   

हरियाणा का सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगी आम आदमी पार्टी :    जगवीर हुड्डा    

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव जगवीर हुड्डा ने वीरवार को बयान जारी करते हुए जानकारी दी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  तीन सितंबर को सर्कल इंचार्जों के शपथग्रहण के लिए भिवानी में आएंगे। वे शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे और नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। इससे प्रदेश भर के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। इसके बाद हर गांव में 11 से 21 सदस्यीय ग्राम समिति बनाने का अभियान चलाया जाएगा।

 भिवानी न्यू अनाज मंडी में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल जी के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत सभी नेता मौजूद होंगे। बुधवार को ही 1400 पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमें 1338 सर्कल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने पांच वार्ड और पांच गांव पर एक सर्कल इंचार्ज बनाने का काम किया है। तीन सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सर्कल इंचार्जों को शपथ दिलाने के लिए भिवानी पहुंच रहे हैं। यह शपथ ग्रहण अपने आप में ऐतिहासिक होगा।

आम आदमी पार्टी प्रदेश में तेजी से एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक हरियाणा में 4000 पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है। जिनकी नियुक्ति तीन चरणों में की गई है। आम आदमी पार्टी में जमीन से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा का सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संगठन की धीरे धीरे गांव तक पैंठ  बन गई है। जब गांव या सर्कल तक संगठन पहुंचेगा तो उनको अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे। आम आदमी पार्टी बहुत जल्द गांव और बूथ स्तर पर भी कमेटियों का गठन करेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?