दुबई से सिगरेट पैकेट में छुपाकर लाए थे करीब डेढ़ किलोग्राम सोना,कस्टम विभाग की टीम ने पकड़ा,पूछताछ जारी
न्यूज डेक्स संवाददाता
चंडीगढ़। यहां एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने दुबई से आए दो यात्रियों की जांच पड़ताल के दौरान उनके सिगरेट पैकेट से गोल्ड के 12 बिस्कुट बरामद किये हैं।यह दोनों दुबई से इंडिगो की फ्लाइट में आए थे। टीम की गिरफ्त में आए आरोपी पति पत्नी हैं और इन दोनों से गहन पूछताछ जारी है। प्राप्त सूचना के अनुसार आरोपी नया तरीका अपनाकर करीब डेढ़ किलोग्राम सोना बिस्कुट लेकर आए थे,जिसकी भारतीय बाजार में कीमत करीब 83 लाख रुपए आंकी गई है।