ठेकेदार के बिल पास करने की एवज में मांगी गई थी रिश्वत,एनसीबी की टीम ने कार्रवाई कर लिया हिरासत में
न्यूज डेक्स संवाददाता
हिसार। ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगने को आरोपी सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, क्लर्क और अकाउंटेंट को एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने बधावड़ के एक ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में 45 हजार रुपए की रिश्वत डिमांड की थी,जिसके बाद बरवाला के बधावड़ गांव वासी जितेंद्र ने एनसीबी को इस संदर्भ में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2022 में गांव में एक ड्रेन की खुदाई के काम को पूरा होने के बावजूद विभाग से ठेकेदार के 22 लाख रुपए के भुगतान को रोका हुआ है,क्योंकि सिंचाई विभाग के क्लर्क ने इसकी एवज में पैसों की डिमांड की थी। हालांकि इससे पहले साढ़े 23 हजार लेने के बाद 10 लाख रुपये के बिल पास कर इसका भुगतान हो चुका था।
शिकायतकर्ता के मुताबिक शेष 12 लाख रुपए के बिल अभी भी रुके हुए थे,जिसे पास कराने की एवज में उपरोक्त राशि की डिमांड की गई थी,लेकिन इन्होंने 45 हजार की जगह 35 हजार रुपए लेकर बिल पास करने की रियायत दे दी थी। शिकायत में इन आरोपों के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया और ठेकेदार को 35 हजार की राशि सुखविंद्र सिंह को देने के लिए भेजा था,यह राशि लेते ही टीम ने उसे दबौच लिया। इसके उपरांत अकाउंटेंट जगदीश चंद्र को भी टीम ने हिसार के ग्लोबल स्पेस से और विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रवण सिंह को नहर कॉलोनी हिसार से हिरासत में लिया।