Home Karnal news खिलाड़ी आरवी मदान का उड़ीसा से करनाल पहुंचने पर एस के मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया जोरदार स्वागत

खिलाड़ी आरवी मदान का उड़ीसा से करनाल पहुंचने पर एस के मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया जोरदार स्वागत

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। दिनांक 28,29,30 अगस्त 2025 उड़ीसा कटक में जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम मैं आयोजित नेशनल सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया करनाल की बेटी आरवी मदान ने अंडर 38 किलो वर्ग भार में भाग ले कर कड़ी मेहनत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 17 राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा कर के ब्रोज मेडल हासिल कर पुरे हरियाणा का नाम भारत देश में रौशन किया इसी खुशी में एसके मार्शल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल मास्टर सतीश कुमार राणा द्वारा बेटी को 1 सितंबर 2025 को  कल शाम 5:00 बजे बसंत विहार रोड नियर पेट्रोल पंप के पास फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नेशनल सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा जी पहुंचे सभी अतिथियों व मास्टर सतीश कुमार राणा द्वारा खिलाड़ी को फूल माला पहनकर सम्मानित किया गया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेटी को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी इस मौके पर  सुधीर, पवन, वीरेंद्र, नवल किशोर, रवि, सुरेंद्र, विकास, जितेंद्र तिवारी, आकांक्षा, विभूति, डॉ सचिन, और सभी खिलाड़ी व अभिभावक गण मौजूद रहे

इंटरनेशनल मास्टर सतीश कुमार राणा ने बताया की बेटी खिलाड़ी आरवी मदान ने सबसे पहले फाइट में  दिल्ली की खिलाड़ी को हराया दूसरी फाइट में उत्तराखंड की खिलाड़ी को हराया तीसरी फाइट में राजस्थान की खिलाड़ी से कुछ अंकों से पीछे रहकर ब्रोंज मेडल पर संतोष करना पड़ा बेटी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर पूरे करनाल हरियाणा का नाम रोशन किया
 एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित करने का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाना है खिलाड़ियों को सम्मानित करना बहुत जरूरी है जिससे खिलाड़ी सम्मान पाकर वह और भी अधिक कड़ी मेहनत कर अपने देश के लिए खेल में भाग लेकर मेडल लाने की कोशिश करता है और इस प्रकार के सम्मान से और भी खिलाड़ी मोटिवेट होते हैं सम्मान पाकर खिलाड़ी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और अपने देश के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर मेडल लाते हैं खिलाड़ियों का समय-समय पर सम्मान होते रहना चाहिए

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?