न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के मुद्दों को लेकर भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा की। सांसद नायब सिंह सैनी ने गत्त दिवस देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मिले। उन्होंने सबसे पहले रक्षा मंत्री को कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से 7 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए निमंत्रण दिया। इसके अलावा कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की मांगों और मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा भी की है।