Home Kurukshetra News जयपुर को मिली नई सौगात- गांधीजी की अमूल्य विरासत को संरक्षित करती ‘गांधी वाटिका’ 

जयपुर को मिली नई सौगात- गांधीजी की अमूल्य विरासत को संरक्षित करती ‘गांधी वाटिका’ 

by ND HINDUSTAN
0 comment

गांधी वाटिका’ का उद्घाटन – राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद  राहुल गांधी व मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने किया उद्घाटन 

 85 करोड़ रुपए की लागत से बनी गांधी वाटिका

 न्यूज़ डेक्स संवाददाता राजस्थान

जयपुर । मल्लिकार्जुन खड़गे,  राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने शनिवार शाम जयपुर के सेंट्रल पार्क में बनी ‘गांधी वाटिका’ का लोकार्पण किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश में गांधी दर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार ने महात्मा गांधी के विचारों व मूल्यों से नई पीढ़ी को रूबरू करवाने के लिए यह अभिनव पहल की है।

जन-जन तक पहुंचेंगे गांधीजी के विचार

 खड़गे ने कहा की गांधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की यह पहल सराहनीय है। अन्य राज्यो को भी इसका अनुसरण करना चाहिए। आज के दौर में जब वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र पर प्रहार हो रहे हैं, ऐसे संस्थान एक आशा की किरण के रूप में देश को एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं। आज हम सब को मिलकर गांधीजी के आदर्शो को जीवित रखना है।

डर का सामना करने की सीख

 राहुल गांधी ने कहा कि गांधीजी को एक व्यक्ति के रूप में ना देखकर जीवन जीने के तरीके के रूप में देखना चाहिए। जीवन में भय का स्थान नहीं होना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी को गांधीजी के जीवन से डर का सामना करने की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की आवश्यकताएं सीमित होने पर अहंकार भी समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी परिस्थिति स्थाई नहीं होती और साहस के साथ उसका मुकाबला करने से बदलाव जरूर आता है। आज गांधीजी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए बताए गए मार्ग के अनुसरण की आवश्यकता है। इस दौरान श्री गांधी ने देश के कोने-कोने से आए गांधी विचारकों का नवीन पीढ़ी में गांधी दर्शन के संचार हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?