Home Kurukshetra News सोसाइटी फ़ॉर प्रोमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया एवं मॉर एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ऑनलाइन कैरियर काउंसलिंग व लक्ष्य निर्धारण वेबिनार सत्र का आयोजन

सोसाइटी फ़ॉर प्रोमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया एवं मॉर एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ऑनलाइन कैरियर काउंसलिंग व लक्ष्य निर्धारण वेबिनार सत्र का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

-वेबिनार सत्र में 5 सौ से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग  

न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 30 नवम्बर। सोसाइटी फ़ॉर प्रोमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया कुरुक्षेत्र एवं मॉर एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में एक ऑनलाइन कैरियर काउंसलिंग और लक्ष्य निर्धारण सत्र का आयोजन किया गया। इस में जूम और फेसबुक के माध्यम से संयुक्त रूप से 5 सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। वेबिनार में हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव रिटायर्ड आई.ए.एस. धर्मवीर  मुख्य अतिथि रहे। इस वेबिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर शिक्षाविद, सोशल एंटरप्रेन्योर एवं साइंस कम्युनिकेटर इंजीनियर एम.एल. गर्ग रहे। धर्मवीर ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों पर हर समय पढ़ने के लिए दबाव नही बनाना चाहिए बल्कि उन्हें अन्य गतिविधियाँ जैसे खेल-कूद, नियमित अखबार पढ़ने इत्यादि के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने गाइड्स और हेल्प पुस्तकों के बजाय पाठ्य पुस्तकों को अपनाने और स्वतंत्र रूप से समस्या समाधान करने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।इंजीनियर गर्ग ने 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अपने दो घंटे के सत्र में अलग-अलग 10वीं और 12वीं के बाद अपने आकर्षक स्लाइड के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए कैरियर विकल्पों पर चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि किसी की रुचि के आधार पर विचारधारा को कैसे तय किया जाए और उपयुक्त विषयों का चयन कैसे किया जाए। वेबिनार में भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़े विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। वेबिनार में भाग लेने वालों को इंजीनियर गर्ग ने बड़ी सटीकता से लिया और स्पष्ट किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?