Home Kurukshetra News अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर डॉ. प्रदीप गोयल को मिली नई जिम्मेदारी

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर डॉ. प्रदीप गोयल को मिली नई जिम्मेदारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

शाहाबाद मारकंडा । सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ. प्रदीप गोयल को अग्रवाल वैश्य समाज, हरियाणा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला द्वारा की गई है। संगठन के महासचिव बलराम गुप्ता द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में यह जानकारी दी गई। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार डॉ. प्रदीप गोयल की सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण तथा लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि डॉ. गोयल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रदेश स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। डॉ. प्रदीप गोयल संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के हितों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व, अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्राप्त होगी। संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि उनकी नियुक्ति से समाज के लोगों को एक मजबूत आवाज मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर मजबूती मिलेगी। अग्रवाल वैश्य समाज के महासचिव बलराम गुप्ता ने डॉ. गोयल को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। बता दें कि डा. प्रदीप गोयल महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन, अग्रवाल सभा के प्रधान व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष के पद पर भी लम्बे समय तक कार्य कर चुके है। डा. प्रदीप गोयल की नियुक्ति पर महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसायटी के प्रधान पवन अग्रवाल, बसंत गुप्ता, विजय भूषण गर्ग, संजय गर्ग, अमृत गुप्ता आशु, हैल्पर सोसायटी के प्रधान तिलक राज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने स्वागत किया है। डॉ. गोयल की नियुक्ति से क्षेत्र के सामाजिक एवं व्यापारी वर्ग में खुशी का माहौल है। नियुक्ति के बाद डॉ. प्रदीप गोयल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?