Home haryana ब्रह्मसरोवर पर श्रद्धालुओं की आंखों में मिर्च डालकर लूट करने वाले गिरोह का सदस्य काबू

ब्रह्मसरोवर पर श्रद्धालुओं की आंखों में मिर्च डालकर लूट करने वाले गिरोह का सदस्य काबू

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रमुख दर्शनीय स्थल ब्रह्मसरोवर के आसपास आपराधिक प्रवृति के तत्वों की सक्रियता बारे लगातार शिकायतें सामने आती हैं। शुक्रवार को इसी प्रवृति का एक आपराधिक तत्व लोगों ने काबू किया। यह युवक आंखों में मिर्ची डालकर वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों की चौकसी के चलते इस गिरोह के एक सदस्य को ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास से काबू किया और कुछ लोगों ने उसकी जमकर परेड भी कराई। इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अभी तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया और उसके गिरोह के कितने सदस्य कुरुक्षेत्र और हरियाणा सहित अन्य कहां कहां सक्रिय है। आरोपी से से पुलिस पूछताछ जारी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?