Home Kurukshetra News औद्योगिक प्लाटों को मिलीभगत से हड़पने,अरबों का राजस्व गबन जैसे गंभीर आरोप एनजीओ पंजाब अगेंस्ट करप्शन ने लगाए हैं

औद्योगिक प्लाटों को मिलीभगत से हड़पने,अरबों का राजस्व गबन जैसे गंभीर आरोप एनजीओ पंजाब अगेंस्ट करप्शन ने लगाए हैं

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनजीओ ने सेक्टर-17 पहुंच कर सेंट्रल पुलिस स्टेशन में इस संबंध में ज्ञापन दिया और जांच के साथ कार्रवाई की मांग की

एनजीओ ने यह आरोप पंजाब स्टेट स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट्स कॉरपोरेशन के अधिकारियों, माफिया और सत्ता पक्ष पर लगाए हैं

एनडीओ का आरोप है कि इन्होंने मिलीभगत करके सैकड़ों औद्योगिक पलाटों को हड़प कर अपने प्रियजनों को सस्ते दामों पर बेचा और सरकारी खजाने से अरबों रुपए का गबन किया

न्यूज डेक्स पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब स्टेट स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट्स कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने राजनीतिक माफिया और मंत्रियों के साथ मिलकर सैकड़ों औद्योगिक पलाटों को हड़प कर अपने प्रियजनों को सस्ते दामों पर बेचकर सरकारी खजाने से अरबों रुपए का गबन करने के मामले में एन जी ओ  पंजाब अगेंस्ट करप्शन के दिलबाग सिंह, सतनाम सिंह, पाल सिंह आज फिर पहुंचे सेक्टर 17 सेंट्रल पुलिस स्टेशन ,दिया मेमोरेंडम । एनजीओ का कहना है कि उन्हें डर है कि चंडीगढ़ पुलिस कहीं फिर से कोई नई झूठी एफआईआर ना दर्ज कर दे और  चंडीगढ़ पुलिस को गुमराह करने वाले पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ परचा दर्ज किया जाए।

 यह है पूरा मामला

 पंजाब अगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने यह गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घोटाले के सुबूत गायब होते जा रहे हैं। जबकि ये अधिकारी ‘सरकारी रिकॉर्ड को दीमक से खाने’ की रिपोर्ट बना रहे हैं,जबकि सरकारी रिकॉर्ड, निगम कार्यालय की छठी मंजिल पर मौजूद है, और न ही अभी तक निगम के किसी भी मंजिल तक दीमक पहुंचा है, और न ही उस फर्जी दीमक ने घोटाले के रिकॉर्ड के अलावा कोई फर्नीचर या कोई अन्य रिकॉर्ड खाया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?