न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। श्री लक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब विष्णु कॉलोनी द्वारा रेलवे रोड स्थित भगवान परशुराम चौंक के सामने पुराना थाना ग्राउंड में आयोजित रामलीला में रविवार रात्रि श्रीराम का राज्याभिषेक बहुत ही मनोहारी दृश्यावली के साथ सपन्न हुआ। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष डी.पी.चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि श्रीराम का राजतिलक किया। कार्यक्रम में नगर परिषद थानेसर के पूर्व उपाध्यक्ष राज गौड़, निवर्तमान पार्षद मनिंदर सिंह छिंदा, समाजसेवी आशीष सभ्रवाल, श्री कृष्ण श्रद्धा सहयोग समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, आल इंडिया लॉयर्स फोरम के प्रदेश सचिव एडवोकेट अंकित गुप्ता, स्थाणु सेवा मंडल के प्रधान दर्शन पाहवा, रामलीला के सहयोगी मोहन लाल सिंगला विशिष्ट अतिथि रहे।
समारोह की अध्यक्षता श्री हनुमान मंदिर सभा के प्रधान एडवोकेट कृष्ण धमीजा ने की। डी.पी.चौधरी ने कहा कि रामलीला हमें भारतीय संस्कारों की शिक्षा देती है। भाई का भाई से प्रेम, मित्र की मित्रता का अटूट प्रेम रामलीला से ही सीखने को मिलता है। रामायण का प्रत्येक पात्र हमारे लिए आदर्श है। प्रत्येक पात्र की लीला से समाज को एक अच्छा संदेश मिलता है। इस दौरान बीच बीच में भक्ति गीतों पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। मंच सचिव हुकमचंद धवन ने दानी सज्जनों की घोषणा की। सभी अतिथियों ने रामलीला कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए ईनाम बांटे।मंच पर राम-लक्ष्मण द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को लोरी दी गई।दर्शकों ने जय श्री राम का पवित्र उदघोष किया।
इस अवसर पर 51 जरूरतमंद महिलाओं को सूट बांटे गए। निर्देशक मोहन लाल नागपाल ने बताया कि रामलीला मंच पर राजतिलक से पूर्व राम रावण युद्ध और रावण वध का मंचन किया गया। राजतिलक के दौरान कलाकार महेंद्र ठाकुर (राम), सुभाष सैनी(लक्ष्मण), गुलाब सिंह(सीता), कुलवंत सिंह भट्टी(हनुमान), रमेश शर्मा(भरत), राजेन्द्र वर्मा(शत्रुघ्न), ओम प्रकाश चनालिया(विभीषण), पारस सरदाना(अंगद), प्रकाश चंद(सुग्रीव), गोविंद(जामवंत) आदि राजकीय पोशाक में मंच पर आसीन हुए, जिनका सभी दर्शकों ने दर्शन किया।क्लब की ओर से मिठाईयां भी बांटी गई। कार्यक्रम में सरंक्षक सुरेंद्र कुमार गुप्ता, चेयरमैन राजिंद्र कुमार गर्ग, प्रधान मास्टर सुंदर लाल, उपप्रधान गुलशन कुमार रतडा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कालड़ा, रामअवतार मित्तल, मुख्य निर्देशक कुलवंत सिंह भट्टी, निर्देशक मोहन लाल नागपाल, सह निर्देशक राजेश बंसल, मंच संचालक हुक्म चंद धवन, महेंद्र मिन्नी,पवन कुमार,प्रकाश चंद,मोनू शर्मा व नितिन सिंगला आदि मौजूद रहे।