कुरुक्षेत्र,1 दिसंबर। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कुरुक्षेत्र को किराए पर एक बोलरो जीप की आवश्यकता है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति जिसके पास अच्छी कंडीशन की बोलेरो जीप है प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कुरुक्षेत्र कार्यालय में सम्पर्क कर सकता है। इस बोलेरो जीप को महानिदेशक सप्लाई एंड डिस्पोजल विभाग हरियाणा द्वारा निर्धारित रेट पर रखा जाएगा। जो भी व्यक्ति अपना वाहन किराए पर देने का इच्छुक है वह अपना आवेदन प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कुरुक्षेत्र कार्यालय में जमा करवा सकता है।