Home Kurukshetra News श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब, कुरुक्षेत्र की रामलीला आरंभ, विधायक सुभाष सुधा ने किया उदघाटन 

श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब, कुरुक्षेत्र की रामलीला आरंभ, विधायक सुभाष सुधा ने किया उदघाटन 

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रथम दिवस पर हुआ नारद मोह का मंचन 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। शहर की भव्य रामलीलाओं में शुमार श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब, कुरुक्षेत्र (रजि.) की रामलीला सोमवार रात्रि से आरंभ हुई जोकि 23 अक्तूबर तक प्रतिदिन रात्रि 9:15 से 12:15 बजे तक चलेगी। चेयरमैन डा.महेश तनेजा व प्रधान जितेंद्र ललित ने बताया कि पुराना बस स्टैंड के नज़दीक शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क में रामलीला के प्रथम दिवस पर नारद मोह का मंचन किया गया।

इससे पूर्व थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने बतौर मुख्यातिथि रिबन रस्म के साथ रामलीला का विधिवत उदघाटन किया। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में सी.ए.राकेश ढल ने पर्दा रस्म, नगर पालिका लाडवा के सचिव रवि प्रकाश शर्मा ने भगवान श्री राम के चित्र का अनावरण, पवन जुनेजा ने माता सरस्वती के चित्र का अनावरण और शासकीय अधिकारी श्याम लाल शर्मा ने श्रीगणेश के चित्र का अनावरण किया।

वहीं गवर्नमेंट कांट्रैक्टर कुलदीप शर्मा गोल्डी ने ज्योति प्रचंड रस्म की जबकि अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष डी.पी.चौधरी और डा.अनुराग कौशल ने माल्यार्पण की। मुख्यातिथि सुभाष सुधा ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला का अपना एक अलग ही महत्व है, वास्तव में यह कार्यक्रम हमें मानवता तथा जीवन मूल्यों का अनोखा संदेश देने का कार्य करता है। आज के समय लोगो में दिन-प्रतिदिन नैतिक मूल्यों का पतन देखने को मिल रहा है। यदि आज के समय में हमें सत्य और धर्म को बढ़ावा देना है तो हमें प्रभु श्री राम के पथ पर चलना होगा।

मुख्य निर्देशक भारत तनेजा व निर्देशक नंदलाल सोहल ने बताया कि नारद मोह के मंचन में प्रधान जितेंद्र ललित ने ऋषि वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गाबा ने देवर्षि नारद, सह निर्देशक महेंद्र ठाकुर ने भगवान विष्णु, दीपक चोपड़ा ने देवराज इंद्र, कृष्ण लाल वधवा ने ऋषि भारद्वाज, मुकेश कुमार ने भगवान शंकर, विकास ने लक्ष्मी का अभिनय किया। इस अवसर पर संरक्षक धर्मचंद गांधी व पवन मिगलानी, उप-प्रधान सतीश शर्मा व जगदीश गुप्ता, प्रधान महासचिव बृजलाल सोहल, महासचिव सुरेश तनेजा व विनोद गाबा, संगीत निर्देशक डा.मोहन तनेजा, लेखा परिक्षक रमेश सडाना, सुरेंद्र अरोड़ा, जगदीश मद्दोक, रविंद्र धीमान, विनय, मोंटी, विकास, प्रदीप, राहुल, रणजीत, हार्दिक, पीयूष, अभिषेक और वंश आदि शामिल रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?