Home haryana अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने अग्रसेन कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने अग्रसेन कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री हरियाणा से राजस्थान की तर्ज पर अग्रसेन कल्याण बोर्ड गठन की मांग की गई 

तुषार/न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के मार्गदर्शन में व जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के निर्देशानुसार बुधवार को कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा को मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से मांग की गई की राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।

प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि पूरे हरियाणा में अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा हरियाणा में अग्रसेन कल्याण बोर्ड गठन की मांग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। राजेश सिंगला ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं अन्य पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस हरियाणा में बोर्ड बनने से राज्य में अग्रवाल परिवारों की आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति का सर्वे एवं अध्ययन हो सकेगा। उसी के अनुसार सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जा सकती हैं। इस सर्वे से अग्रवाल समाज के कल्याण हेतु कार्य कर रही संस्थाओं को भी सहयोग मिलेगा कि कहां पर एवं किस क्षेत्र में अधिक कार्य की आवश्यकता है। 

सिंगला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने हरियाणा में इस प्रकार के बोर्ड के गठन की मांग लगातार उठा रहे हैं। राजस्थान की तर्ज पर अग्रसेन कल्याण बोर्ड की स्थापना हरियाणा में भी होनी चाहिए। क्योंकि महाराजा अग्रसेन जी की कर्मभूमि हरियाणा रही है। हरियाणा राज्य में अग्रवालों की तादाद 7 प्रतिशत है और समाज की लगातार अनदेखी की जा रही है। उपायुक्त को ज्ञापन देने वालों में सुमित हिन्दुस्तानी प्रदेश प्रवक्ता, रेखा गर्ग महिला जिलाध्यक्ष, मुनीष मित्तल प्रदेश संगठन सचिव, निशी गुप्ता प्रदेश महिला उपाध्यक्ष, मीना गर्ग महिला जिलाध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन, रेणु सिंगला, बी.बी. जिंदल, विपिन गर्ग, उमा गर्ग, प्रवीण गर्ग, अक्षत बंसल व रेणु इत्यादि भी मौजूद रहे।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?