न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित नेताजी सुभाष पार्क में बुधवार रात्रि झांसा रोड चौंक वाली जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी की रामलीला में जटायु मिलन,पंचवटी में शूर्पनखा का राम-लक्ष्मण से प्रणय निवेदन, लक्ष्मण द्वारा शूर्पनखा की नाक काटना और खर-दूषण वध इत्यादि कई प्रसंगों के दृश्य दिखाए गए। इस अवसर पर व्यवसायी विपिन शर्मा,इन्द्रजीत सिंह और शंकर धवन ने जयश्री शारदा रामलीला ड्रामाटिक क्लब के मंच पर पर्दे की रस्म में हिस्सा लेकर मां शारदा की आरती की। प्रधान सतीश शर्मा ने सभी रामलीला पदाधिकारियों सहित दोनों अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
महासचिव नरेश चौधरी ने बताया कि मंच पर मॉडर्न लुक में बनी शूर्पनखा के लटके झटके देख कर दर्शक लोट पोट हो गए। शूर्पनखा बने कलाकार विकास कुमार ने अपनी अदाकारी से खूब तालियां बटोरी। रामलीला के मंच पर छोटे-छोटे बच्चों को लोरी दी गई। नृतकियों द्वारा रामलीला दृश्यों के बीच-बीच में भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। सचिव अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि सरपरस्त दर्शनलाल सैनी के निर्देशन में मंच पर कलाकारों में सुमित गर्ग ने राम, शिव भटनागर ने लक्ष्मण, बानी मीरचंदानी ने सीता,विकास कुमार ने शूर्पनखा,महिपाल धीमान ने जटायु और खर,राकेश कुमार दूषण और शिवम सैनी,अभिषेक,धैर्य चुघ,अथर्व गर्ग व लव सैनी ने राक्षसी सेना का अभिनय किया। बड़ी संख्या में आए दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।
इस मौके पर सरपरस्त भूषण गुप्ता, करनैल सिंह, बालकृष्ण, प्रधान सतीश शर्मा,उप प्रधान सोहन लाल काकयान, महाप्रबंधक विजय गाबा,प्रबंधक संजीव पांडे, सचिव यशपाल सैनी, पदम धीमान,अजय ठाकुर,निर्देशक संजीव कौशिक,सतीश गाबा और गुरमीत सिंह खालसा आदि शामिल रहे।