दिल्ली पुलिस ने की थी शिकायत,आरोपी मनीष खेड़ा लोरियल कंपनी के बेच रहा था नकली उत्पाद
न्यूज डेक्स संवाददाता
अंबाला। थाना अंबाला छावनी क्षेत्र में कोस्मेटिक का नकली सामान बेचने व आम जनता के साथ धोखाधडी करने के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार है। थाना अम्बाला छावनी के क्षेत्र खेडा एजंसी बंगाली मोहल्ला अंबाला छावनी में यह नकली सामान बेचा जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनीष खेडा को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया।न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता नृपेन्द्र निवासी निजामुदीन पूर्वी नई दिल्ली ने 18 अक्तूबर 2023 थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी मनीष खेडा लोरियल कम्पनी के नकली उत्पाद बेचने का अपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।