हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जेनिसिस क्लासिस की शाखाओं का विस्तार जारी
अब राम गंगा नदी किनारे बसे हस्तशिल्प में विख्यात मुरादाबाद में बहेगी उच्च स्तरीय शिक्षा की बयार-जितेंद्र अहलावत
हरियाणा और यूपी के अन्य जिलों में जेनिसिस ने जो कीर्तिमान बनाए वही सफर मुरादाबाद में भी रहेगा जारी-इंद्रजीत सिंह
मुरादाबाद और आसपास जिलों के होनहारों को अच्छी शिक्षा और करियर के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली या कोटा
न्यूज डेक्स उत्तर प्रदेश



मुरादाबाद।रामगंगा नदी के किनारे बसे हस्तशिल्प की नगरी के रुप में विख्यात मुरादाबाद में उच्च स्तरीय शिक्षा के की बयार जेसिसिस क्लासिस के माध्यम से बहेगी।सातवें नवरात्र के अवसर पर इस नगरी में जेनिसिस के नए सेंटर का उद्घाटन हुआ। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जेनिसिस क्लासिस के सेंटरों का विस्तार करने के क्रम में मुरादाबाद शामिल हुआ है। यहां सातवें नवरात्र के अवसर पर नए सेंटर का उद्घाटन शशि जी एवं कविता दीदी,जेनिसिस के निदेशक जितेंद्र अहलावत और इंद्रजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर मुरादाबाद के कई गणमान्य लोग एवं जेनिसिस के पदाधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहा। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तरह अब मुरादाबाद के अलावा दूसरे जिलों विद्यार्थी भी यहां उच्च स्तरीय शिक्षा हासिल कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि जेनिसिस क्लासिस का उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में यह नया सेंटर होगा,जिसका आज उद्घाटन हुआ है। निदेशक जितेंद्र अहलावत ने बताया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और सही मुकाम तक पहुंचने के लिए पंख देना ही उनके संस्थान का मुख्य लक्ष्य है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संस्थान द्वारा पिछले एक दशक से ज्यादा के कार्यकाल में कई नए नए प्रयोग के साथ अनेक उपलब्धियां हासिल हुई है। इस सफलता को निरंतर जारी रखने के लिए और देश के अलग अलग हिस्सों में जेनेसिस की नई शाखाओं के माध्यम से प्रतिभावान बच्चों को उनके मंजिल तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
निदेशक जितेंद्र अहलावत स्कूल,कालेज और कोचिंग के जरिए जहां बेहतर शिक्षा देने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है,वहीं वार्षिक टेलेंट सर्च एग्जाम के जरिए मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भविष्य देख रहे होनहार बच्चों को हर साल करोड़ों रुपये की स्कालरशिप और लाखों रुपये के नगद पुरस्कार देकर अपने दम पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। पिछले वर्षों में 16 बार वार्षिक टेलेंट सर्च एग्जाम आयोजित किया जा चुका है,जिसमें लाखों परीक्षार्थी भाग ले चुके हैं।
अहलावत ने बताया कि जेनिसिस क्लासिस के हरियाणा और उत्तर प्रदेश में स्थित सेंटरों में प्रति हजारों की संख्या में विद्यार्थी गुणवत्ता परक शिक्षा हासिल कर रहे हैं। पिछले वर्षों में हजारों की संख्या में जेनिसिस क्लासिस के विद्यार्थियों ने मेडिकल,इंजीनियरिंग और एनडीए में अपने आपको साबित किया और वे आज उच्च पदों पर आसीन है।
निदेशक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अपने शहर मुरादाबाद में जेनेसिस क्लासिस का सेंटर खोलने में एक अलग अनुभूति हो रही है। निदेशक जितेंद्र अहलावत चाहते थे कि करनाल,कुरुक्षेत्र,पानीपत,शामली व दूसरे जिलों की तरह जिलों की तरह अपने शहर मुरादाबाद में भी जेनिसिस का सेंटर बने। इस लक्ष्य की पूर्ति के साथ अब जिला मुरादाबाद और आसपास जिलों के बच्चों को इस सेंटर का भरपूर लाभ मिलेगा। यहां विद्यार्थी के लिए उपयोगी हर सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था और करियर निर्माण में उपयोगी हर विषय पर गहनता से विशेष फोकस किया गया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जेनिसिस के सेंटर के बाद बच्चों को दिल्ली,कोटा या किसी दूसरे स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।जेसिसिस क्लासिस ने हरियाणा पंजाब में उलब्धियों के जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं,वो सफर यहां भी जारी रहेगा।