रामायण से मिलने वाली अच्छी शिक्षा का करें अनुसरण-कर्नल दत्ता

न्यूज डेक्स संवाददाता
करनाल। करनाल इंटरनेशनल स्कूल के नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने रामायण के पात्रों का किरदार निभाते हुए विजय दशमी पर्व दशहरा उत्सव मनाया। केआईएस के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण दत्ता के मार्गदर्शन के मार्ग दर्शन में जूनियर विंग द्वारा आज आयोजित इस कार्यक्रम के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखा। विद्यार्थियों ने रामायण के कई प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक वाणी और उसके बाद गायत्री मंत्र से हुआ। उसके पश्चात जूनियर विंग ने रामायण के पात्रों का अद्भुत प्रदर्शन किया। तमाम प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा। यहां आयोजित भगवान श्री राम जी की लीलाओं को प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम का कई बार जयघोष हुआ। भगवान श्रीराम,लक्ष्मण,सीता,हनुमान,रावण,विश्वामित्र और रामायण से जुड़े कई पात्रों का वेश धारण कर विद्यार्थियों ने अपनी अभिनय कला का शानदार प्रस्तुतिकरण किया।

कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण दत्ता ने विद्यार्थियों के साथ सभी से आह्वान किया कि वह रामायण से प्राप्त होने वाली शिक्षा का जीवन में अनुसरण करें। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण दत्ता, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और सभी शिक्षक ने बच्चों को विजय दशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में सदियों से मनाने की परंपरा को कैसे निभाया जाता है।इस अवसर पर जिन विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम और माता सीता बने थे उनके पांव छू कर कर्नल अरुण दत्ता ने आशीर्वाद लिया।