न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब, कुरुक्षेत्र (रजि.) द्वारा पुराना बस स्टैंड के नज़दीक शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क में सोमवार रात्रि श्री राम राजतिलक के साथ 15 दिवसीय रामलीला संपन्न हुई। नंगली कुटिया के महात्मा दिव्यानंद ने सर्वप्रथम श्री राम को राजतिलक करके राम दरबार की आरती की। तत्पश्चात मुख्यातिथि के तौर पर युवा भाजपा नेता साहिल सुधा, निवर्तमान नगर पार्षद कृष्ण कुमार गुप्ता एडवोकेट, दुर्गा सिंह, डॉ.मनु तनेजा, सतीश ललित, गुरविंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, श्याम लाल, डाॅ.अनुराग कौशल, गुलशन कवातरा, प्रवीण मिन्हास, राजेश अरोड़ा,राजीव मैहता और प्रवीण अग्रवाल आदि विशिष्ट अतिथियों ने भी श्री राम को तिलक किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि साहिल सुधा ने कहा कि रामलीला करने का अर्थ सही मायनों में श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारना है। बुराई के खात्मे को किस तरह भगवान श्रीराम ने राक्षसों का संहार किया। राह में मिलने वाले जटायु,अहिल्या और भीलनी को किस तरह पार लगाया।
उन्होंने कहा कि श्रीराम आज भी हमारे आदर्श हैं और आज के नवयुवकों को श्रीराम के आदर्श जीवन में उतारने चाहिए। उन्होनें रामलीला का आयोजन करने वाले सभी सदस्यों और कलाकारों की सराहना की। चेयरमैन डाॅ.महेश तनेजा, प्रधान जितेंद्र ललित और कोषाध्यक्ष राजेंद्र गाबा आदि सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिन्ह प्रदान किए। रामलीला के सभी कलाकारों, पदाधिकारियों व सहयोगियों को सम्मानित किया गया। श्री राम के राज्याभिषेक के पश्चात आतिशबाजी करके दर्शकों को मिठाई बांटी गई। सभी दर्शकों ने लगातार जय श्री राम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर संरक्षक धर्मचंद गांधी व पवन मिगलानी, उप प्रधान जगदीश गुप्ता, प्रधान महासचिव बृजलाल सोहल, महासचिव विनोद गाबा, निर्देशक नंदलाल सोहल, सुरेश तनेजा, सतीश शर्मा, भारत तनेजा, डाॅ मोहन तनेजा, मुकेश अरोड़ा, वंश चोपड़ा, विकास कुमार, अभिषेक, कृष्ण लाल वधवा, सुरेंद्र अरोड़ा, जगदीश मधोक, रविंद्र धीमान, पीयूष गाबा, जगदीश गाबा, प्रदीप आदि शामिल रहे।