Home Kurukshetra News बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धर्मनगरी में धूमधाम से मना

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धर्मनगरी में धूमधाम से मना

by ND HINDUSTAN
0 comment

धूं धूं कर जला रावण…

कुरूक्षेत्र दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में पहुंचे 50 हजार से अधिक लोग

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरूक्षेत्र। देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में कुरूक्षेत्र दशहरा कमेटी द्वारा रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। इन पुतलों के दहन को देखने के लिए थीम पार्क में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु जमा हुए थे। इससे पहले पुराने बस स्टैंड के निकट से शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई थीम पार्क में पहुंची जहां झांकियां, सोने की लंका का दहन, आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। 

शाम 6 बजे के करीब पहली बार रिमोट कंट्रोल द्वारा रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। इस दशहरा उत्सव में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा सांसद नायब सीन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा संरक्षक दशहरा कमेटी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। दशहरा उत्सव में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरीश लूथरा एमडी डिवाइन कलार्क, सत्य प्रकाश गुप्ता प्रधान श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, डॉ. अनुराग कौशल संचालक बालाजी आरोग्यम हॉस्पिटल, ज्वेल सिंगला प्रधान हरियाणा राइस मिल एसोसिएशन, केके पाठक प्रधान लाल द्वारा मंदिर, राजन गुप्ता उद्योगपति, जितेंद्र ढींगरा प्रधान पंजाबी एकता परिषद, विपिन शर्मा प्रधान लायंस क्लब, डॉ. सुभाष गर्ग प्रधान रोटरी क्लब, उद्योगपति विजय बजाज, आनंद बजाज, दीपक चिब समाजसेवी, हरप्रीत सिंह समाजसेवी, प्रदीप बिडान समाजसेवी, दीपक बंसल उद्योगपति व समाजसेवी देवी दयाल शर्मा पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक समिति, सुरेश सैनी कुक्कू पूर्व चेयरमैन मार्किट कमेटी, विशाल सहगल प्रधान जेसीआई, मोहन सिंह बीकानेर मिष्ठान भंडार, कुलविंदर सिंह खुराना समाजसेवी, दीपक चोपड़ा आदि शामिल हुए।

हमें अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए : सुभाष सुधा

विधायक सुभाष सुधा ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। इस उत्सव पर हमें अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक हैं, शौर्य की उपासक हैं। व्यक्ति और समाज में वीरता प्रकट हो इसलिए विजयदशमी का उत्सव मनाया जाता है। विजयदशमी का पर्व दस प्रकार के  पापों – काम, क्रोध, लोभ, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग, सद्प्रेरणा प्रदान करता है । इन्हें समाप्त करने के लिए राम का सृजन हमें अपने अंदर करना होगा तभी हमें उत्सव का असली आनंद मिल पाएगा। 

सांसद नायब सैनी ने मंच से सभी को दी बधाई

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने दशहरा उत्सव के दौरान मंच से सभी देशवासियों को दशहरे पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने अंदर छिपी बुराई को समाप्त कर अच्छाई को सबके सामने लाना चाहिए। सभी देशवासियों को समाज हित और देशहित में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करानी चाहिए।

मन अंहकार को खत्म कर आगे बढ़े : अशोक अरोड़ा

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छी की जीत का प्रतीक है। इस दिन हम सबको अपने अहंकार को त्यागकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को हम सबको मिलकर दूर करना चाहिए। उन्होंने सभी देशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी। 

दशहरा उत्सव के दौरान थीम पार्क में उमड़ी भीड़ के बीच 50 बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। ये बच्चे पिछले कई दिनों से गीता ज्ञान संस्थानम में रामलीला कर रहे हैं।

दशहरा उत्सव के दौरान थीम पार्क के चारों ओर बनाए गए अस्थाई दुकानों पर बच्चों महिलाओं और युवाओं ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान उमड़ी भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

ये भी रहे मौजूद

दशहरा उत्सव में अमित गुलाटी प्रधान, प्रदीप झांब, साहिल सुधा, धर्मपाल चौधरी उपाध्यक्ष जिला परिषद, चरणजीत गाबा, आशीष सभरवाल, फतेहचंद गांधी, श्याम आहूजा, धीरज गुलाटी, चरणजीत गाबा, डॉ. संदीप छाबड़ा, विजय सोही, सुभाष पाली, विवेक मेहता, केके गुप्ता, राजकुमार पिंडारसी, हिमांशु अरोड़ा, पवन चौधरी, राजीव गर्ग, हरीश अरोड़ा, शमशेर कश्यप, मुकंद लाल अरोड़ा, सुनील कक्कड़, पवन मिगलानी, नितिन भारद्वाज लाली, प्रेम मदान, राम स्वरूप चोपड़ा, दीनानाथ अरोड़ा, दीपक सिडाना, सतीश राणा, धर्मेंद्र सचदेवा, धर्मपाल सैनी, प्रशांत पुरी व अन्य असंख्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?