Home haryana कांग्रेस कर रही है धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति : ओपी धनखड़

कांग्रेस कर रही है धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति : ओपी धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

कांग्रेस की सरकार ने जबरदस्ती हजारों किसानों की छीनी जमीनें

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस की सरकार का सत्ता से जाना तय है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष  ओपी धनखड़ ने राजस्थान में अपने चुनावी दौरे के दूसरे दिन नवलगढ़ और उदयपुरवाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा की कांग्रेस की लीडरशिप अपनी संभावित हार देखकर बौखला गई है और  आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस अपनी आदतानुसार  धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति पर उतर आई है।  धनखड़ ने अपने चुनावी दौरे के दूसरे दिन का शुभारंभ भगवान रघुनाथ मंदिर मंडावा  घोडीवारा बालाजी धाम नवलगढ़ और माता मंदिर में पूजा अर्चना से किया। समस्त देशवासियों की खुशहाली की प्रभु से प्रार्थना करने के उपरांत श्री धनखड़ ने नवलगढ़ और उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ अब तक की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष  औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राजस्थान की जनता जनार्दन भाजपा को वोट देने का मन बना चुकी है।  कार्यकर्ता हर मतदाता तक पहुंचे और भाजपा की जीत को बड़े अंतर में बदलते हुए मोदी जी को और मजबूत करें। राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि यहां की तानाशाही मानसिकता वाली सरकार ने हजारों किसानों की जमीनें छीनी। महिलाओं की सुरक्षा तक नही कर पाई। पांच साल कांग्रेसी आपस मे लड़ते रहे और राजस्थान को पिछड़ा प्रदेश बना दिया।  उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
श्री धनखड़ ने कहा कि  कांग्रेस की सरकार ने  राजस्थान के वैभवशाली गौरव को धूमिल करने का काम किया है। राजस्थान की जनता समझ चुकी है कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही राजस्थान की हालत सुधार सकती है और उसके गौरव को पुनः स्थापित कर सकती है। श्री धनखड़ ने कहा कि भाजपा पंडित  दीनदयाल उपाध्याय के बताए अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए गरीबों, वंचितों और शोषितों का उद्धार करती है।  भाजपा सरकार उन वर्गों के लिए काम करती है जिनके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा। मोदी सरकार ने  कुम्हार, लोहार, धोबी, बढ़ई, मोची और अन्य लोगों के हित के  लिए विश्वकर्मा योजना लेकर आई है। इससे राजस्थान में रह रहे इस पिछड़े वर्ग के लोगों का विकास होगा।

श्री धनखड़ ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताएं और लोगों को विश्वास दिलाएं कि राजस्थान के विकास के लिए कमल खिलाना है और भाजपा की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सशक्त व कुशल नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार ने  पिछले साढ़े नौ वर्षों में ऐतिहासिक कार्य करके दिखाए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला विकास, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीक, आईटी, ढांचागत व मूलभूत सुविधाओं में विस्तार हुआ है। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसान समृद्ध हो रहे हैं। हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से संतुष्ट है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां मिल रही है। विदेशों में आज भारत की साख बुलंदियों पर है। बैठक में सुभाष लाम्बा, पवन शर्मा, मनोज बाटड़, पंकज शर्मा, पार्टी प्रत्याशी विक्रम सिंह व शुभकरण चौधरी, बच्चन सिंह आर्य,शिवेंद्र धरी सिंह मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?