एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से इन्क्यूबेशन आप्रच्युनिटी फॉर स्टूडेंट्स एंड फैक्लटीज अर्ली स्टेज इंटरप्रोन्योरशिप विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें एसएम डिजिटल फर्म के ट्रेडमार्क माई स्किल यूनिवर्सिटी के फाउंडर सन्नी मुख्य वक्ता रहे। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर व आईसीसी कनवीनर विवेक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
सन्नी ने छात्राओं को इन्क्यूबेशन के महत्व, स्टार्टअप्स को मिलने वाले अवसर, फंडिंग, मार्गदर्शन और कौशल विकास के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन्क्यूबेशन विद्यार्थियों और शिक्षकों को अपने नवीन विचारों को साकार करने का एक सशक्त अवसर प्रदान करता है। यदि युवाओं को सही दिशा और संसाधन मिलें तो वे न केवल अपना स्टार्टअप स्थापित कर सकते हैं, बल्कि समाज के लिए भी नई संभावनाएं खोल सकते हैं।
कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में स्टार्टअप और उद्यमिता केवल रोजगार का साधन ही नहीं हैं, बल्कि यह आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। छात्राओं को चाहिए कि वे अपने विचारों को रचनात्मक रूप देकर उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में लागू करें। ऐसे सत्र न केवल विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा तय करने में भी सहायक होते हैैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ममता थापर, रिया, नेहा ठाकुर ने योगदान दिया