Home haryana 9 वर्ष की घोटालों की सरकार से निजात चाहती है हरियाणा की जनता : अशोक अरोड़ा

9 वर्ष की घोटालों की सरकार से निजात चाहती है हरियाणा की जनता : अशोक अरोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कहा, घोटालों के नाम रहे हैं भाजपा सरकार के 9 साल

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि 9 वर्ष की घोटालों की सरकार से हरियाणा की जनता अब निजात चाहती है। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में अनेकों घोटाले किए हैं, जिसका अब प्रदेश की जनता हिसाब चुकता करेगी। वे गांव चंद्रभानपुर में मोहनलाल समेत सैकड़ो लोगों को कांग्रेस में शामिल करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे। इस दौरान चंद्रभानपुर के मोहनलाल के अलावा सुरजीत सिंह, पंच रोहतास, पंच बिजेंद्र सिंह, पंच राजेश कुमार, पूर्व पंच चमेल सिंह, नफे सिंह, राजवीर सिंह यादव, ईश्वर सिंह यादव, अर्जुन सिंह, रणजीत सिंह, सतीश व महेंद्र समेत अनेकों लोगों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इससे पूर्व ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

अपने संबोधन में कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि इस सरकार के दौरान शराब घोटाला, पेपर लीक घोटाला, धान घोटाला, चावल घोटाला सहित अनेकों घोटाले हुए हैं। लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ फॉर्मेलिटी कर दी गई। अब हरियाणा प्रदेश की जनता इस सरकार से हिसाब किताब चुकता करने का काम करेगी। प्रदेश की इस सरकार से हर वर्ग परेशान हो चुका है। अब हरियाणा की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व की कांग्रेस की सरकार को याद कर रही है। कांग्रेस के राज में जो हरियाणा प्रदेश विकास की दृष्टि से नंबर एक पर होता था आज वही हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के मामले में नंबर एक पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार का संविधान में कोई विश्वास नहीं है।  संवैधानिक एजेंसियों का सरकार द्वारा खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। 

 पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे हालात हो चुके हैं कि छोटे-छोटे कार्यो के लिए प्रदेश की जनता भटक रही है। जिस प्रकार से प्रदेश की जनता को सरकार द्वारा पोर्टलों के नाम पर धक्के खिलाए जा रहे हैं, यह बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार है। यह सरकार सिर्फ नियम बनाने की सरकार है, जनता को राहत देना इनके बस की बात नहीं है। जिस पैसे से सरकार चलती है, वह पैसा जनता की जेबों से निकलता है और सरकार उसकी रखवाली करने के लिए होती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की सरकार दोनों हाथों से जनता के पैसे को लूटने और लुटाने पर लगी हुई है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज प्रदेश का यह हाल हो चुका है कि बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग पलायन कर रहा है। सरकार न तो देश व प्रदेश से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा पाई और ना ही युवाओं को रोजगार दिलवा पाई। अब देश व प्रदेश की जनता का भारतीय जनता पार्टी की सरकार से मोहभंग हो चुका है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?