न्यूज डेक्स संवाददाता
अंबाला। पुलिस ने एक कुत्ते के मालिक को इसलिए गिरफ्तार किया,क्योंकि उनके कुत्ते ने एक महिला को काट खाया था। कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना बराडा में दर्ज पालतू कुत्ते द्वारा काटने के मामले में 31 अक्तूबर 2023 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मालिक सुखविन्द्र सिहँ निवासी जनकपुरी कालोनी बराडा जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री अरुण कुमार ने 23 अक्तूबर 2023 को थाना बराडा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 अक्तूबर 2023 आरोपी आरोपी मालिक सुखविन्द्र सिंह व जुगनु ने अपने पालतु कुत्ते को आवारा छोड हुआ था जिसने उसकी माता जी को काट लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।