Home haryana हथिनी कुंड क्षेत्र बनेगा पर्यटन का नया केंद्र,सीएम ने बैराज पर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

हथिनी कुंड क्षेत्र बनेगा पर्यटन का नया केंद्र,सीएम ने बैराज पर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ रहा आगे

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में हरियाणा आगे बढ़ रहा है। टूरिज्म एक ऐसा क्षेत्र है जिसे पूरी दुनिया के लोग सर्च करके घुमने आते है। जहां-जहां टूरिज्म बढ़ा है वहां के इलाके की प्रगति हुई है। लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। हरियाणा में भी पर्यटन के नाते लोगों का रुझान बढ़े, इसके लिए आज हथिनी कुंड बैराज पर वॉटर राईडिंग व यमुना में बोटिंग की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि हथिनी कुंड बैराज पर पार्क बनाया जा रहा है। इस पार्क का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और नूहं जिलों के क्षेत्र में करीब 10 हजार एकड़ मे जंगल सफारी प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। इसकी शीघ्र शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। आज के युवा का साहसिक खेलों की ओर रुझान ज्यादा है। पर्यटन के नाते हरियाणा में बहुत से क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियों को बढ़ाया जा सकता है। पर्यटन के नाते कलेसर से कालका तक पहाड़ी के नीचे-नीचे बहुत सी संभावना है, जैसे कि पैदल ट्रैकिंग,साइकिल ट्रैकिंग व मोटरसाइकिल इत्यादि के माध्यम से विभिन्न स्थानों जैसे आदि बद्री, लोहगढ़, त्रिलोकपुर देवी का मंदिर का भ्रमण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बहुत से मनोरंजन के स्थान भी पहाड़ी के साथ पड़ते है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ताजे वाला हैड पहले छोटा था। उसके बाद हथिनी कुंड बैराज बनाया गया, परन्तु पानी की अधिकता के कारण कलेसर में 50 मीटर ऊंचा डैम बनाया जाएगा। इस डैम से हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह प्रोजेक्ट 4 प्रदेशों का मिलन बिन्दु हैं। यहां पर पर्यटन की संभावना होगी और चारों प्रदेशों में पानी की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। हम इसके माध्यम से बिजली भी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान, दिल्ली को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि पर्यटन के हिसाब से हथिनी कुंड क्षेत्र बहुत ही सुंदर स्थान है, प्राकृतिक दृष्टि से लोग यहां पर आते है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में इस पार्क पर करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं और इस पार्क का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के नाम पर रखा गया है। टिकर ताल की तर्ज पर हथिनी कुंड में भी यह संभावना है कि इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि हैप्पीनेस पर भी खोज हो रही परन्तु सबसे ज्यादा हैप्पीनेस पर्यटन में है। कई देश ऐसे हैं, जिनकी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही निर्धारित है।

मुख्यमंत्री ने हथिनी कुण्ड के कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों के साथ जनसंवाद किया। लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला, पेहवा कुरुक्षेत्र, लाडवा के रास्ते यमुनानगर तक चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी से बात चल रही है, यदि 6 महीने तक ऑथोरिटी इस सड़क़ को नहीं बनाती तो अगले 6 महीने में राज्य सरकार स्टेट हाईवे बनाएगी।

इस मौके पर पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा, अंबाला मण्डल की आयुक्त रेणू फूलिया, जिला पर्यटन विभाग के एमडी नीरज कुमार, डीसी कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?