Home Kurukshetra News पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किया प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को नमन 

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किया प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को नमन 

by ND HINDUSTAN
0 comment

पंडित नेहरू ने देश में पब्लिक सेक्टर खड़ा कर युवाओं उपलब्ध करवाए थे रोजगार के अवसर : अशोक अरोड़ा 

कहा, पब्लिक सेक्टर के रूप में देश के मजबूत ढांचे को खत्म कर रही मौजूदा सरकार 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में आजादी के बाद देश में पब्लिक सेक्टर खड़ा किया गया था ताकि देश के युवाओं को भरपूर रोजगार मिल सकें लेकिन आज की मौजूदा भाजपा सरकार देश के मजबूत ढांचे को खत्म करने का काम कर रही है। वे मंगलवार को प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस जनों के साथ पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बातचीत कर रहे थे।  उन्होने कहा कि पं. नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था इसलिए इस दिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी। 

पूर्व मंत्री ने पं. जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज ऐसे व्यक्तित्व का जन्म दिवस है जिन्होने सम्पन्न परिवार में पैदा होकर देश की आजादी की लडाई लड़ी और लंबा समय जेलों में काटा और आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने। जब देश आजाद हुआ तो आम चर्चा चलती थी, यहां तक कि अंग्रेज भी कहते थे कि देश आजाद तो हो गया लेकिन चलेगा कैसे? विभिन्न जातियों में बंटा हुआ देश, अलग-अलग रियासतों में बंटा हुआ देश था। ऐसे में देश को चलाना एक बड़ी चुनौती थी। देश में खाने के लिए अनाज भी बाहर से मंगवाना पड़ता था। लेकिन पं. नेहरू ने सभी चुनौतियों को स्वीकार किया और बाबा भीम राव अंबेडक़र के नेतृत्व में संविधान की रचना हुई और सभी देशवासियों को बराबर का अधिकार मिला। पहले जहां खाने के लिए अन्न बाहर से आता था वहीं बाद में भारत देश दूसरे देशों में अन्न भेजने वाला देश बन गया। 

कांग्रेस नेता अरोड़ा ने कहा कि पं. नेहरू की सोच थी कि देश में पब्लिक सेक्टर खड़ा किया जाए ओर खड़ा भी किया। इस समय अन्य देशों के निवेशकों ने भारत में निवेश करने की इच्छा भी जाहिर की लेकिन पं. नेहरू के नेतृत्व वाली सरकार ने मना कर दिया और कहा कि वे देश का ऐसा ढांचा खड़ा करेंगें जिससे देश के युवाओं को रोजगार मिले और पब्लिक सेक्टर को खड़ा किया। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि मौजूदा भाजपा सरकार पब्लिक सेक्टर को खत्म करने में जुटी हुई है। सभी विभागों को प्राईवेट हाथों में सौंपा जा रहा है और यह सरकार दोबारा देश को गुलाम बनाने में लगी हुई है। आज महापुरुषों के आदर्शों को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। देश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार देने की अलावा इन्होने देश को कुछ नही दिया। अरोड़ा ने कहा कि निश्चित रूप से आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में देश व हरियाणा प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस की सरकार आएगी। कांग्रेस सरकार आने पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की सोच पर देश चलेगा और उनका पूरा सम्मान किया जाएगा। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?