रविवार 19 नवम्बर को होगी छठ पूजा,कार्यकर्त्ताओं की लगाई जिम्मेदारियां
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। छठ पर्व सेवा समिति हरियाणा की बैठक बुधवार को पिपली रोड़ स्तिथ एक निजी होटल मे हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पासवान ने की। यह बैठक छठ महोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर की गयी। इस बैठक में संस्था के सदस्यों को जिम्मेदारियां प्रदान की गयी। संस्था के अध्यक्ष संतोष पासवान ने बताया की छठ महोत्सव शुक्रवार,17 नवम्बर को नहाय खाए के साथ शुरू होगा। शनिवार,18 नवम्बर को खरना , रविवार 19 नवम्बर को संध्या अर्घ्य व सोमवार,20 नवम्बर को उगते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देखर छठ पर्व का समपना किया जायेगा। छठ पर्व सेवा समिति हरियाणा द्वारा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का प्रबंध किया जायेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर पर के डी बी ऑफ़िस के साथ वाले पार्क में व विशाल भंडारा ब्रह्मसरोवर के मेन गेट के साथ वाले पार्क किया जायेगा। आज संस्था के पदाधिकारियों ने पूजा स्थल व ब्रह्मसरोवर के घाटों पर जाकर साफ सफाई व ब्रह्मसरोवर में उचित जल व्यवस्था का जायजा लिया। संस्था के अध्यक्ष संतोष पासवान ने के डी बी प्रशासन व जिला प्रशासन से मांग की पूर्वांचल समाज की आस्था को ध्यान मे रखते हुए तालाब मे पानी व साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। पासवान ने बताया की इस वर्ष एक लाख से अधिक श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर पहुचेंगे। छठ पर्व सेवा समिति द्वारा सभी व्यापक तैयारियां कर ली गयी है। इस अवसर पर छठ पर्व सेवा समिति हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, तरावड़ी, निलोखेरी, ढांड,पूंडरी, चीका,लाडवा, शाहाबाद, बराड़ा, अंबाला, पंचकूला, पानीपत और कोहण्ड आदि स्थानों से सदस्य शामिल रहे।