Home Kurukshetra News राजस्थान चुनावः अब तक 644 करोड़ जब्त, 11 जिलों में 20 करोड़ से ज्यादा का सीजर

राजस्थान चुनावः अब तक 644 करोड़ जब्त, 11 जिलों में 20 करोड़ से ज्यादा का सीजर

by ND HINDUSTAN
0 comment

गत विधानसभा चुनाव के मुकाबले 92 प्रतिशत की बढ़ौतरी

जयपुर 106 करोड़ के सीजर के साथ सबसे आगे

जीतेद्र जीतू/ न्यूज डेक्स राजस्थान

जयपुर। विधानसभा आम चुनाव- 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 644 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध नकदी और अवैध सामग्री जब्त की गई है। जयपुर जिले में सीजर का आंकड़ा 106 करोड़ के पार पहुंच गया है। प्रदेश में गत विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान की गई जब्ती के मुकाबले अब तक 920% की बढोतरी हो चुकी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश के 11 जिलों में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से अब तक 20 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की गई है। जयपुर 106 करोड़ रूपए के सीजर के साथ प्रदेश में सबसे आगे है। अब तक प्रदेश के 11 जिलों में 20 करोड़ रूपए से ज्यदा मूल्य का सीजर है।

कुल सीजर के मामले में दूसरे स्थान पर 36.61 करोड़ रुपए मूल्य की जब्ती के साथ अलवर है। जोधपुर 31.03 करोड़ के साथ तीसरे, भीलवाड़ा 25.27 करोड़ के साथ चौथे, बूंदी 24.69 करोड़ के साथ पांचवें, उदयपुर 24.09  करोड़ के साथ 6वें, अजमेर 25.53 करोड़ के साथ सातवें, बीकानेर 23.38 करोड़ रुपए के साथ आठवें, चित्तौड़गढ़ 23.01 करोड़ के साथ नौवें,  नागौर 23.24 करोड़ के साथ 10 वें व श्रीगंगानगर 20.69 करोड़ के साथ 11 वें स्थान पर है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?