Home Kurukshetra News पद्म भूषण डा. फकीर चंद कोहली एक महान संरक्षक, दूरदर्शी तथा लीडर्स को तराशने में यकीन रखते थे : प्रो. अनिल

पद्म भूषण डा. फकीर चंद कोहली एक महान संरक्षक, दूरदर्शी तथा लीडर्स को तराशने में यकीन रखते थे : प्रो. अनिल

by ND HINDUSTAN
0 comment

भारतीय आई.टी. उद्योग के पितामह पद्म भूषण डा. फकीर चंद कोहली के निधन पर एसपीएसटीआई द्वारा ऑनलाइन शोक सभा का आयोजन

न्यूज डेक्स संवाददाता


कुरुक्षेत्र, 6 दिसंबर। भारतीय आई.टी. उद्योग के पितामह कहे जाने वाले एवं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रथम सी.ई.ओ. पद्म भूषण डा. फकीर चंद कोहली गत 26 नवम्बर को पंचतत्व में विलीन हुए। सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया (एसपीएसटीआई) कुरुक्षेत्र, नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज इंडिया (एनएएसआई) के चंडीगढ़ चैप्टर, टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सेंटर (टीईसी), यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और पंजाब यूनिवर्सिटी एलुमनी एसोसिएशन चंडीगढ़ के सहयोग से  डा. फकीर चंद कोहली की स्मृति में रविवार को ऑनलाइन शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 300 से अधिक लोग जुड़े। बैठक की अध्यक्षता प्रो. केया धर्मवीर ने की।

पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. अरुण ग्रोवर ने  डा. फकीर चंद कोहली के टीसीएस और टीआईएफआर के कार्यकाल पर रोशनी डाली। प्रो. राजेश कोचर ने अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन सहित डा. कोहली के संक्षिप्त जीवन पर ध्यान केंद्रित किया। प्रोफेसर राज कुमार, कुलपति पंजाब विश्विद्यालय एवं एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे ने डा. कोहली को एक महान संरक्षक और दूरदर्शी बताया। डा. फ़कीर चंद कोहली लीडर्स को तराशने में यकीन रखते थे और भारत की आईटी इंडस्ट्री के लिए एक पूरी पीढ़ी तैयार करने में लगे थे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी डा. अनंत कृष्णन ने टीसीएस का आधिकारिक बयान पढ़ते हुए कहा कि डा. फकीर चंद कोहली के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी अगर हम राष्ट्र के विकास के लिए उनके दृष्टिकोण पर चल सकें।

सभा मे मौजूद नासकॉम फाउंडेशन के चेयरमैन राजीव वैष्णव, पंजाब इंजीनियरिंग कालेज के पूर्व चेयरमैन सोम मित्तल, पूर्व डायरेक्टर मनोज अरोड़ा, डायरेक्टर धीरज सांघी, हीरो इंटरप्राइजेज के एस. के. मुंजाल, आईआईटी रोपड़ के डायरेक्टर प्रो. सरित दास, डा. मनु शर्मा, डा. दीप्ति गुप्ता, अखिल, प्रो. कैंथ, प्रो. आर.पी. बम्बाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत मे एसपीएसटीआई के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव धर्मवीर ने सबका धन्यवाद किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?