नगर के व्यापारिक संगठनों का बंद में सहयोग देने के लिए अरोड़ा ने जताया आभार
किसान आंदोलन बन चुका है जन आंदोलन : मेवा सिंह
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 8 सितंबर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने भारत बंद में अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए नगर के सभी दुकानदारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, विभिन्न एसोसिएशनों व कर्मचारी संगठनों का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया है। महाराणा प्रताप चौंक पर प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने कहा कि देश की जनता ने भारतबंद में भाग लेकर यह दर्शा दिया है कि देश का अन्नदाता इस संघर्ष में अकेला नही है बल्कि पूरा जन समर्थन किसानों के साथ है।
उन्होंंने कहा कि मोदी सरकार को हठ व अहंकार छोड़कर तीनों काले कानून रद्द करने चाहिए और एमएसपी की गारंटी वाला नया कानून बनाना चाहिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि कडकती ठंड में देश का किसान सड़कों पर पडा हुआ है। पंजाब और हरियाणा से शुरु हुआ किसान आंदोलन आज पूरे देश का आंदोलन बन गया है। देश के लगभग सभी प्रदेशों के किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। चारों ओर से दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई हैं लेकिन मोदी सरकार हठ पर अडी हुई है। लोकतंत्र में जनता सर्वोंपरि होती है। प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता की आवाज सुननी चाहिए और किसानों के हित में यह तीनों काले कानून तुरंत रद्द करने चाहिए।
अशोक अरोड़ा कार्यकर्ताओं के साथ प्रात: से ही बाजारों में घुमते रहे। कार्यकर्ताओं की विभिन्न टोलियों ने अलग-अलग बाजारों में जाकर बाजार बंद रखने के लिए दुकानदारों का आभार व्यक्त किया। उसके बाद सभी कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौंक पर एकत्रित हुए और वहां से किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए नगर के मुख्य बाजारों में गए।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन अब एक जन आंदोलन बन चुका है। देश के हर नागरिक ने भारतबंद में भाग लेकर अन्नदाता को अपना समर्थन दिया है। इस अवसर पर इंप्रुवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रधान मेहरसिंह रामगढ, हिमांशु अरोड़ा, युवा कांग्रेसी नेता पवन चौधरी, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा, युवा नेता सतबीर शर्मा, कांग्रेसी नेता सुभाष पाली, बूरा खाप के प्रधान रणबीर सिंह बूरा, ईश्वर, चंद्रभान वाल्मिकी, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, गौरव शर्मा, विवेक मैहता, सुभाष पलवल, डा. ओमप्रकाश ओपी, निशी गुप्ता, दीपक सिंगला, सुरेंद्र सैनी, अनिरूद्ध शर्मा हन्नी, सुधीर चुघ, महेंद्रपाल सहित अनेक कांग्रेसी नेमताओं ने भारतबंद में पूर्ण सहयोग दिया।