Home Kurukshetra News स्ट्रीट वैंडर पालिसी के तहत नपा ने 2 एकड़ भूमि पर तैयार किया रेहड़ी बाजार स्थल: सोनूराम

स्ट्रीट वैंडर पालिसी के तहत नपा ने 2 एकड़ भूमि पर तैयार किया रेहड़ी बाजार स्थल: सोनूराम

by ND HINDUSTAN
0 comment

अब सडक़ों के किनारे रेहड़ी खड़ा करने पर होगी कार्रवाई, प्रशासन ने तीन दिन का दिया समय

अब नपा शापिंग कम्लेक्स के बेसमेंट में होगी पार्किंग व्यवस्था

सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

कैथल-अंबाला रोड़ पर दुकानदारों को सडक़ों से सामान व अतिक्रमण हटाने के आदेश, उपंडल प्रशासन ने लिए फैसले

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
पिहोवा।
एसडीएम सोनूराम ने कहा कि प्रशासन ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नियमों के अनुसार स्ट्रीट वैंडर पालिसी के तहत रेहड़ी चालकों के लिए नगर पालिका पिहोवा सरस्वती पार्क के पास 2 एकड़ जमीन पर पक्का रेहड़ी बाजार लगाने के लिए स्थल की व्यवस्था की है। अब शहर के रेहडी  चालकों को इस स्थल पर ही अपनी रेहड़ी को खड़ा करना होगा। इस व्यवस्था को बनाने के लिए रेहड़ी चालकों को तीन दिन का समय दिया है। इस समय अवधि के बाद आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम सोनू राम रविवार को देर सायं प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपमंडल प्रशासन ने लोकल अर्बन बाड़ी के नियमानुसार स्ट्रीट वैंडर पालिसी को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इस पालिसी के तहत शहर के रेहड़ी चालकों के लिए रेहड़ी को खड़ा करने के लिए सरस्वती पार्क के पास 2 एकड़ जमीन पर ब्लाक लगाकर पक्का करने का काम किया है। इस स्थल पर आगामी तीन दिनों के अंदर रेहड़ी चालकों को अपनी रेहड़ी को खड़ा करना होगा। इस समय अवधि के बाद शहर किसी भी सडक़ पर रेहड़ी खड़ी मिली तो चालान करने के साथ साथ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने नपा के निर्माणाधीन शाङ्क्षपग कम्लैक्स के बेसमेंट में पार्किंग स्थल का निर्माण किया है। इसके अलावा ब्राहमण मिष्ठान भंडार के साथ भी 50 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था निधाॢरत की है। अब लोग केवल इन दोनों स्थलों पर ही अपने वाहनोंं को पार्क करना सुनिश्चित करेंगे। इन आदेशों की पालना ना करने वाले वाहन चालकों के चालान के साथ साथ वाहनों को इम्पौंड भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कैथल व अंबाला रोड़ से दुकानदारों को सामान व अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। इस समय अवधि के बाद सामान को जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा शहर में सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इन सभी निर्णयों को लेकर शहर में नपा की तरफ से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा और बाकायदा प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। यह तमाम निर्णय शहर की व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए गए है। इस मौके पर नगरपालिका चैयरमैन आशीष चक्रपाणी, डीएसपी, नपा सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?