Home Kurukshetra News विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं दिया जीत का मंत्र

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं दिया जीत का मंत्र

by ND HINDUSTAN
0 comment

“बूथ जीता चुनाव जीता”  मूलमंत्र पर कार्य करते हुए अपने-अपने बूथों को जीतने की मेहनत करें


भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शनिवार 12 दिसम्बर को पंचकूला में 

मेयर और स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम तय किए जाने की संभावना

न्यूज डेक्स हरियाणा

पंचकूला, 11 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक नगर निगम चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पंचकूला में संपन्न हुई। बैठक में विशेष तौर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने शिरकत की। इस अवसर पर ज़िला महामंत्री वरिंदर राणा व परमजीत कौर, पूर्व ज़िलाध्यक्ष दीपक शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष सुशील सिंगला, के साथ जिला पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष एवं सभी शक्ति केंद्र प्रमुख भी उपस्थित रहे। बैठक मैं नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा के साथ चुनावी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श हुआ।             

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम चुनाव प्रचार की विभिन्न रणनीतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता है। वह चुनावों के लिए हमेशा तैयार ही नहीं रहता अपितु उसे उत्सव के समान समझता है। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा की वैसे तो हमारी हर बूथ पर पकड़ अच्छी है मगर फिर भी जिन बूथों को आप कमज़ोर महसूस करे उन्हें चिन्हित कर उस पर काम करे। संगठन का चुनावों के लिए जो मूल मंत्र है “बूथ जीता चुनाव जीता”। बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रमुख इस मूलमंत्र पर कार्य करते हुए अपने-अपने बूथों को जीतने की मेहनत करें।

उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं में उत्साह जोश एकजुटता को देखते हुए हमें पूर्ण विश्वास है हम निगम की 20 की 20 सीटों में जीत हासिल करेंगे।विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा पार्टी का टिकट हर वार्ड में किसी एक कार्यकर्ता को मिलेगा। जो भी पार्टी का नुमाइंदा होगा उसको जिताकर भेजना हमारी परंपरा रही है और हमारा कर्तव्य है, हमें उसे बखूबी निभाया है। इसलिये हम सभी को मिलकर दिलोजान से पंचकूला में  विकास की गति को बनाय रखने के लिए मेहनत करनी है और जिस भी उम्मीदवार को टिकट मिले उसे भारी मतों से विजयी बनाना है।   

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शनिवार 12 दिसम्बर को पंचकुला में होनी निश्चित हुई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन महामंत्री रविंदर राजू, प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे़, सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी के साथ प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मेयर और स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम तय किए जाने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?