Home haryana इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में की नियुक्तियां

इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में की नियुक्तियां

by ND HINDUSTAN
0 comment

ओम प्रकाश गोयल को व्यापार प्रकोष्ठ का बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में 64 लोगों को दी गई जिम्मेवारी, सूची की जारी

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत व्यापार प्रकोष्ठ में नियुक्तियां की। व्यापार प्रकोष्ठ में 64 लोगों को जगह दी गई है। इनेलो पार्टी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की।
व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि पार्टी में नई नियुक्तियां करने से पार्टी संगठन और मजबूत होगा और इसका असर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि ओम प्रकाश गोयल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं केदार नाथ गर्ग, ओंकार सिंह, बलबीर मोमी, सुभाष गर्ग, विष्णु सूद और भारत भूषण को उप-प्रधान, जेके अग्रवाल को प्रधान महासचिव, सुखदेव सैनी, मनोज जैन, राकेश गर्ग, राजेश सिंगला, जयसिंह गौरा और शीतल गर्ग को महासचिव, सुरेश गुप्ता और हरी सिंगला को सह सचिव, कुणाल अग्रवाल, मेहर सिंह, मनीष जैन, पंकज खत्री, विजय मग्गो, गंगाराम बजाज, शिवराज और हनुमान प्रसाद को सचिव, लक्ष्मण स्वामी को संगठन सचिव, राजकुमार सैनी को प्रचार सचिव, सुभाष चन्द्र को कार्यालय सचिव, प्रदीप सिंगला को कोषाध्यक्ष के साथ-साथ पंकज वधवा, यशपाल तनेजा, लभू सेठी, हरीश अरोड़ा, विजय कुमार, राजेन्द्र गुप्ता, अतुल बजाज, ऋषिराज, खरैतीलाल, महेन्द्रपाल सिंगला, बिट्टू कंसल, शुभम जैन, मोती लाल और विनोद शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है।
व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है। आनंद सांगवान को भिवानी, विजय जिन्दल को जीन्द, तरसेम गोयल को हिसार, रणबीर देशवाल को पानीपत, रमेश गर्ग को गुरूग्राम, वसन्त मुन्द्रा को फरीदाबाद, ला. स्त्यनारायण को महेंद्रगढ़, मिठन लाल को मेवात, प्रदीप कौशल को पंचकुला, कृष्ण कुमार मित्तल को दादरी, राजेन्द्र जैन को करनाल, विनोद शर्मा को रेवाड़ी, कुलदीप कुमार को अंबाला, गुरदयाल मेहता को सिरसा, राज कुमार मित्तल को फतेहाबाद, हरविन्द्र को रोहतक, राज गुप्ता को झज्जर, प्रशान्त गुप्ता को कैथल, संजय गर्ग को पलवल, राज कुमार बिन्दल को सोनीपत, रमन शर्मा को यमुनानगर और स. फतेहवीर सिंह को कुरूक्षेत्र का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?