Home Kurukshetra News  लगन तुम से लगा बैठे,जो होगा देखा जाएगा…पर झूमें श्याम भक्त 

 लगन तुम से लगा बैठे,जो होगा देखा जाएगा…पर झूमें श्याम भक्त 

by ND HINDUSTAN
0 comment

श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित  

 न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.),कुरुक्षेत्र द्वारा खाटू धाम मंदिर में शनिवार रात्रि भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और महासचिव रमेश शर्मा ने बताया कि द्वादश के उपलक्ष्य में हुए इस संकीर्तन में समिति सदस्यों और भक्तों ने श्याम पूजन किया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प शृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। गौरी-गणेश पूजन और माँ सरस्वती वन्दना से आरंभ हुए संकीर्तन में तीन गायकों क्रमश: समालखा से दीपा त्यागी,राजपुरा से निशा और यमुनानगर से युवी ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई जिनमें लगन तुम से लगा बैठे,जो होगा देखा जाएगा…..,लो आ गया अब तो श्याम, मैं शरण में तुम्हारी……, श्रद्धा बिन श्याम मिले नहीं ये जान ले प्यारे, है भाव का भूखा सांवरिया पहचान ले प्यारे…… और हम तो बाबा के भरोसे चलते है…… इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ।

समिति पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से निवेदन किया कि वे मंदिर विस्तार हेतु करवाए जा रहे निर्माण कार्य में सहयोग करें। संकीर्तन में श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की।संकीर्तन के दौरान श्याम जी की गाथा में बताया गया कि यें हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प शृंगार भक्तों को प्रदान किया गया,मान्यता है कि पुष्प शृंगार से सभी बाधाएँ दूर होती हैं। संकीर्तन के साथ-साथ विशाल भंडारा चलता रहा जिसमें श्याम भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा,उपाध्यक्ष अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष चोपड़ा व राजेश मौदगिल, एल डी कंबोज, विनीत राजपाल, राजू छाबड़ा,अशोक शर्मा,राकेश चौहान,अशोक अरोड़ा, लवकेश शर्मा, विजय गुलाटी, डा.प्रवीण शर्मा,अनिरुद्ध,ललित अत्री,शेर सिंह शेरा,कृष्ण कुमार और नरेश सैनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?