Home Kurukshetra News देश, समाज और धर्म को बचाने के लिए गुरु साहिबान ने दी कुर्बानियां:मनोहर

देश, समाज और धर्म को बचाने के लिए गुरु साहिबान ने दी कुर्बानियां:मनोहर

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में वीर बाल दिवस पर छोटे साहिबजादों की शहादत को किया नमन

गुरुद्वारा छटी पातशाही में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को टेका माथा

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी के संयोजन में आयोजित हुआ समागम कार्यक्रम

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र
। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरु साहिबान ने देश, समाज और धर्म की रक्षा करने के लिए कुर्बानियां दी है। इन कुर्बानियों के कारण आज हम खुली हवा में आजादी की सांसे ले रहे है। इन शहीदों के जीवन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर समाज और देश की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को छटी पातशाही गुरुद्वारा साहिब में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित समागम कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, हरियाणा के मुद्रण एवं लेखन राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह तथा गुरु साहिबानों की कुर्बानियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और समागम कार्यक्रम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेका। यहां पर सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा व हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को तलवार व सरोपा भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज, साहिबजादों और माता गुजर कौर की शहीदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। गुरु साहिबान द्वारा धर्म की रक्षा के लिए दी गई कुबार्नियों की वजह से ही आज हम खुली हवा में श्वास ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुगल शासकों के अत्याचार के खिलाफ सरबंस दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने अपने दो साहिबजादों को जंग में कुर्बान कर दिया और दो साहिबजादों धर्म व कौम के लिए स्वयं को दीवार में चिनवा कर कुर्बानी दी। स्वतंत्रता के बाद सिख कौम देश व समाज के लिए विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने गुरु साहिबान की शहादत को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से ही पूरे देश में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रुप में मनाया जाने लगा है। गुरु साहिबान ने देश और समाज की रक्षा करने के लिए अपनी कुर्बानियां दी। आज युवा पीढ़ी को इन कुर्बानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस प्रकार के समागम कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को देश के इतिहास, गुरु साहिबान की कुर्बानियों को जानने का अवसर मिला है। आज कुरुक्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में समागम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने छोटे साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने प्राचीन इतिहास को फिर से याद करना चाहिए। इस इतिहास को याद करके देश और प्रदेश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में छोटे साहिबजादों की शहादत को लेकर छटी पातशाही गुरुद्वारा साहिब में ऐतिहासिक समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की युवा पीढ़ी को गुरु साहिबान की शहादत को जानने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में हरियाणा कमेटी के मेंबर बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि हमें साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बलिदान को याद करते हुए सदैव अपने बच्चों को साहिबजादों के जीवन इतिहास की जानकारी देनी चाहिए। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, हरपाल सिंह चीका व बीबी करतार कौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समागम में मंच का संचालन गुरुद्वारा थड़ा साहिब झिंवरहेड़ी यमुनानगर के मैनेजर हरकीरत सिंह ने किया।
कार्यकारिणी समिति मेंबर बीबी रविंदर कौर अजराना ने आए सभी अतिथियों एवं संगत का आभार जताया। उन्होंने साहिबजादों और माता गुजर कौर की शहीदी को सजदा करते हुए कहा कि इस कुर्बानी को कभी भी नहीं भूल सकते। उन्होंने संगत से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को साहिबजादों के शहीदी स्थलों के दर्शन जरुर करवाएं। यही नहीं, बच्चों को साहिबजादों के जीवन एवं शहीदी इतिहास की भी जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें भी अपने गौरवमयी इतिहास की जानकारी हो सकें। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, जिला परिषद की अध्यक्ष कवंलजीत कौर, उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव रमणीक सिंह मान, बाबा सुखा सिंह करनाल कार सेवा वाले, बाबा गुरमुख सिंह, बाबा दर्शन सिंह कार सेवा वाले, हरियाणा कमेटी की कार्यकारिणी समिति सदस्य बीबी रविंदर कौर अजराना, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा, बीबी करतार कौर, कार्यकारिणी समिति मैंबर गुरबखश सिंह यमुनानगर, हरियाणा कमेटी के मैंबर बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, साहिब सिंह कैथल, सुखविंदर सिंह मंडेबर, गुलाब सिंह मुनक, सुखजिंदर सिंह तूर, टीपी सिंह, सुदर्शन सिंह सहगल, स्पोकसमैन कवलजीत सिंह अजराना, नरेंद्र सिंह गिल, तजिंदर सिंह मक्कड़, हरियाणा कमेटी के चीफ सैकेटरी जसविंदर सिंह दीनपुर, एडिशनल सैकेटरी राजपाल सिंह दुनियामाजरा, नरेंद्र सिंह, निजी सहायक रूपिंदर सिंह, बलजीत सिंह च_ा, उप सचिव सतपाल सिंह, अमरिंदर सिंह, मैनेजर जज सिंह, लेखाकार हरमीत सिंह, कैशियर सुखविंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?