Home haryana पूर्व राज्यपाल चौधरी रणबीर सिंह के बेटे डॉक्टर राजेंद्र सिंह टोंक ने थामा कांग्रेस का दामन

पूर्व राज्यपाल चौधरी रणबीर सिंह के बेटे डॉक्टर राजेंद्र सिंह टोंक ने थामा कांग्रेस का दामन

by ND HINDUSTAN
0 comment

लगातार बढ़ रहा कांग्रेस पार्टी का कुनबा


सोनीपत लोकसभा के सभी हल्को से 200 से ज्यादा लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी में जताई आस्था

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ ।  कांग्रेस पार्टी में  अन्य दलों को छोड़कर नेता और कार्यकर्ता लगातार शामिल हो रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल व पूर्व सांसद चौधरी रणबीर सिंह के बेटे डॉ. राजेंद्र सिंह टोंक कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान सोनीपत लोकसभा के सभी हल्को के 200 से ज्यादा अन्य दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताई। डॉक्टर राजेंद्र सिंह टोंक डॉ. आरएमएल अस्पताल नई दिल्ली में वीआईपी नर्सिंग होम आईपीडी के पूर्व इंचार्ज रहने के साथ- साथ प्रसिद्ध समाजसेवी  भी हैं।

कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्तो का स्वागत करते हुए चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सभी को कांग्रेस परिवार में पूरा मान -सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि डॉ. राजेंद्र सिंह टोंक का वैसे तो कांग्रेस पार्टी में पुराना नाता है, लेकिन अब वह अधिकारिक तौर पर वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं और कांग्रेस में शामिल हुए सभी साथी मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा -जजपा से विश्वास उठ चुका है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी में करीब 1 साल के दौरान विभिन्न दलों को छोड़कर 36 से ज्यादा पूर्व विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी,  नेता व हजारों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जोकि सभी साथी साथ मिलकर बीजेपी -जेजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?