Home haryana प्रदेश सरकार संविधान और प्रजातंत्र के विरुद्ध कर रही है कार्य: अशोक अरोड़ा

प्रदेश सरकार संविधान और प्रजातंत्र के विरुद्ध कर रही है कार्य: अशोक अरोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कच्ची नौकरियों में दलित और पिछड़े वर्ग को नहीं दिया जा रहा आरक्षण

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार संविधान और प्रजातंत्र के विरुद्ध कार्य कर कार्य कर रही है दलित तथा पिछड़े वर्ग के युवाओं को कौशल  विकास निगम की नौकरियों में आरक्षण न देकर संविधान का गला घोट जा रहा है। यह आरोप हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने गांव हथीरा में एक सभा को संबोधित करते हुए लगाया। गांव में पहुंचने पर अशोक अरोड़ा का गर्मजोशी के साथ फूल माला डालकर गांव वासियों ने स्वागत किया । अरोड़ा ने गांव वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिवारों के लिए मंगल कामना की।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुनील मेहरा, ओम प्रकाश मेहरा, साहब सिंह, गोल्डी,रिंकू, पंच बलविंदर, सलिंदर,बलबीर, सतीश, राकेश नंबरदार,रघुवीर, चांदी, अनिल, चेला प्रजापत ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की । अरोड़ा ने पार्टी का पटका पहनकर इन्हें कांग्रेस में शामिल किया और इनका स्वागत करते  हए कहा कि इन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खट्टर की सरकार के कार्यकाल में एससी और बीसी का आरक्षण खाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार कौशल विकास निगम में 95000 नौकरियां दी गई। इन नौकरियों में पिछड़े वर्ग का 27% तथा अनुसूचित जाति वर्ग का 20% आरक्षण नहीं दिया गया। इस प्रकार खट्टर सरकार ने गरीब और दलित वर्ग का 47% आरक्षण खाकर संविधान के विरुद्ध कार्य किया है।  देश के संविधान में पिछड़े वर्ग और दलित वर्ग को आरक्षण देने का प्रावधान है। पक्की नौकरियां तो नहीं दी गई और जो कच्ची नौकरी कौशल विकास निगम के मार्फत दी गई उनमें भी गरीब और दलित वर्ग को उसके आरक्षण के अधिकार से वंचित किया गया है।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार प्रजातंत्र का गला घोंटकर देश के संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है । ऐसी सरकार को  सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जब कर्मचारी  अन्य वर्ग अपने हकों  की मांग करते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। यमुनानगर में गेस्ट टीचरों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि जो अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाता है, उसकी आवाज को लाठी और गोली से दबाने का प्रयास किया जाता है। आज प्रदेश का कर्मचारी वर्ग, किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी सभी सरकार से दुखी हैं। अरोड़ा ने जनता से अपील कि  संविधान और प्रजातंत्र को बचाने के लिए आने वाले चुनाव में भाजपा को उखाड़ कर कांग्रेस को सत्ता में लाएं।

इस अवसर पर ओम प्रकाश हथीरा, पूर्व एमसी पवन चौधरी, कुलदीप हथीरा, सुभाष नंबरदार, बलबीर सिंह, अमरजीत अमीन, गुरनाम, महेंद्र, पूर्व सरपंच रघुवीर शर्मा,पंच अनिल शर्मा, पंच सरवन शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि  डॉक्टर कृष्ण भी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?