Home Kurukshetra News दिल की पतंग में सांवरे……..भजन पर झूमे श्यामप्रेमी-समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा 504वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित

दिल की पतंग में सांवरे……..भजन पर झूमे श्यामप्रेमी-समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा 504वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा मंगलवार रात्रि सलारपुर रोड स्थित दयानंद कॉलोनी के श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 504वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित किया गया। श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि इस मंदिर में श्री श्याम ताली कीर्तन प्रत्येक मंगलवार सांय 7 से रात्रि 9 बजे तक चलता है। कार्यक्रम में गायक नायब सिंह और डिंपी सहित साथियों गौरव गुप्ता, संजय चौधरी आदि श्याम प्रेमियों ने बारी बारी से भजन सुनाए। आ गया खाटू वाला…, थाली भर कै लाई रै खिचड़ौ…, खाटू वाले श्याम बिहारी कलिकाल में है महिमा तुम्हारी, दिल की पतंग में सांवरे…, देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ… और सालासर बालाजी के मधुर भजन वीर हनुमाना अति बलवाना… व दुनिया चले न श्रीराम के बिना… इत्यादि पर श्रद्धालु खूब झूमे।खाटू श्याम कथा में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे के नाम से जगत में विख्यात हैं।दिनोंदिन श्याम प्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है,जगह-जगह श्याम जी का प्रचार-प्रसार हो रहा है।कीर्तन में प्रयास यह रहता है कि सभी भक्तों को भजन गाने का मौका मिल सके। भजनों के पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ताली कीर्तन में प्रसाद की सेवा पंकज सिंगला की तरफ से रही। श्याम आरती में मंदिर संचालक पंडित महेश शर्मा, पुजारी कुलदीप शर्मा, योगेंद्र अग्रवाल, मनोज गुप्ता, शिवम अरोड़ा, सुशील गेरा, अनुज सिंगला, लविश, कविता गोयल, सोनिया गुप्ता और गीता रानी सहित अन्य शामिल रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?