दिल्ली। शराब घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम पहले ही जेल में है और इस प्रकरण में एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा गया है। ईडी द्वारा भेजे गए समन पर 18 जनवरी को दिल्ली के सीएम से पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि उपरोक्त मामले में केजरीवाल को यह यह चौथा समन मिला है। इससे पहले उन्हें 3 जनवरी और पिछले साल 2 नवंबर और 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि इन तीनों बार केजरीवाल जांच एजेंसी के समक्ष नहीं पहुंचे।