Home Kurukshetra News पटवारी एवं कानूनगो से किए गए अपने वादों को निभाए भाजपा-जजपा सरकार : अशोक अरोड़ा

पटवारी एवं कानूनगो से किए गए अपने वादों को निभाए भाजपा-जजपा सरकार : अशोक अरोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

झूठे वादे करती है भाजपा-जजपा, जुमलेबाजी से लोगों को ठगने का करती हैं काम : अशोक अरोड़ा 

बोले, यूरिया बैग का वजन घटाकर सरकार ने फिर किया किसानों के साथ धोखा

प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी सरकार, हर वर्ग का रखा जाएगा ध्यान : पूर्व मंत्री

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, ।  पटवारी एवं कानूनगो संगठन द्वारा जारी धरना-प्रदर्शन को लेकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने इनके साथ धोखा किया है। पिछली बार सरकार ने इनकी मांगे मानने का आश्वासन दिया था। लेकिन उस पर अमल नहीं किया। इसी वजह से पटवारी और कानूनगो 3 जनवरी से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते सरकारी कामकाज बाधित हो रहे हैं और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि सरकार कर्मचारियों से किए अपने वादे को निभाए और इनकी मांगों को पूरा करे।  अशोक अरोड़ा ने बयान जारी कर कहा कि है ये सरकार कर्मचारी, जवान और किसान समेत हर वर्ग की दुश्मन बनी हुई है। किसानों के साथ एक बार फिर धोखा करते हुए यूरिया बैग के वजन को घटाकर 45 से 40 किलो कर दिया गया है। जबकि किसान को इसके लिए पहले जितनी कीमत ही चुकानी पड़ेगी। इससे पहले 50 किलो के बैग का वजन घटकर 45 किलो किया गया था। सरकार लगातार खाद, बीज, दवाई और पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाकर किसानों की लागत में इजाफा कर रही है। इसके चलते खेती घाटे का सौदा बन गई है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है। लेकिन भाजपा-जजपा सरकार प्रदेश के हर वर्ग को शोषण कर रही है। अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर सभी खाली पदों को पक्की भर्तियां होंगी। जिन 11 हजार सफाई कर्मियों को कांग्रेस सरकार के समय नियुक्त किया था, उनके समेत तमाम चौकीदार और मनरेगा मेट को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा बुजुर्गों को 6 हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, एससी-ओबीसी व गरीब बच्चों को वजीफा भी दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?