Home haryana अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा करेगा महाराजा अग्रसेन चौक पर भव्य भगवान श्री राम दीपोत्सव का आयोजन

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा करेगा महाराजा अग्रसेन चौक पर भव्य भगवान श्री राम दीपोत्सव का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

महाराजा अग्रसेन जी के पूर्वज भगवान श्री राम भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।धर्मनगरी में भी 22 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मोहन नगर के महाराजा अग्रसेन चौक पर भगवान श्री राम दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के पूर्वज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को अग्र पूर्वज भगवान श्री राम गृहोत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अग्रवाल वैश्य समाज के जिला प्रधान अशोक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं प्रदेश महामंत्री राजेश सिंगला के निर्देशानुसार इस पुण्य अवसर पर 22 जनवरी को महाराजा अग्रसेन चौक पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल एवं कपिल मित्तल ने कहा कि इस अवसर को पूरी श्रद्धा से मनाया जाएगा। बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?