Home Kurukshetra News कैंप बाजार में पांच दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलिथीन, निगम ने काटे चालान 

कैंप बाजार में पांच दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलिथीन, निगम ने काटे चालान 

by ND HINDUSTAN
0 comment

एसआई गोविंद शर्मा के नेतृत्व में निगम की टीम ने की छापेमारी 

न्यूज डेक्स संवाददाता

यमुनानगर।  प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान बेचने वालों पर निगम की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने वार्ड नंबर 17 के कैंप बाजार में छापेमारी की। छापेमारी में पांच दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान बेचते मिले। जिनका निगम अधिकारियों ने मौके पर चालान किया और उनसे जुर्माना राशि वसूली। निगम की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। 

निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए जोन एक में सीएसआई सुनील दत्त व जोन दो में सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में टीमें बनाई हुई है। जोन दो के वार्ड नंबर 17 में एसआई गोविंद शर्मा, एसआई सुशील कुमार, एएसआई कृष्णा राणा, रणबीर सिंह, राकेश तेजली व होमगार्ड के जवानों व अन्य की टीम कैंप बाजार में पहुंची। यहां उन्होंने कई दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पांच दुकानदारों के पास से पॉलिथीन बरामद की गई। यह पॉलिथीन प्रतिबंधित थी। दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीनमें सामान बेच रहे थे। एसआई गोविंद शर्मा ने पांचों दुकानदारों के चालान किए और उनसे जुर्माना राशि वसूली।

एसआई गोविंद शर्मा ने बताया कि निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। पॉलिथीन में सामान बेचने वालों पर भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे पॉलीथिन, प्लास्टिक के चम्मच, डोने, गिलास, आइसक्रीम की स्टिक, प्लेट, कप, कांटे, स्ट्रा, ट्रे, मिठाई के डिब्बे पर लगने वाली पन्नी, निमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट, थर्माकोल का सजावटी सामान, पीवीसी बैनर, प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड, गुब्बारे में लगने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे समेत 19 प्लास्टिक आइटम के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है। नगर निगम क्षेत्र में इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रतिबंध के बावजूद कुछ दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान बेच रहे है। जो गलत है। ऐसा करने वाले दुकानदारों व अन्य विक्रेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ निगम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?