Home haryana प्रदेश सरकार में भागीदार बन जेजेपी ने जिले के विकास को दी गति: डा. अजय चौटाला

प्रदेश सरकार में भागीदार बन जेजेपी ने जिले के विकास को दी गति: डा. अजय चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने जनसंपर्क अभियान के तहत दादरी हलके के आधा दर्जन गाँवों का दौरा कर जनसभाओं को किया संबोधित

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चरखी दादरी। प्रजातंत्र में सत्तासीन होकर ही जन भावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को पूरा करवाया जाता जा सकता है। जननायक जनता पार्टी ने भी गत विधानसभा चुनाव के पश्चात प्रदेश की सरकार में भागीदार बनकर दादरी जिले के विकास को गति प्रदान की। मौजूदा गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान दादरी जिले में सैकड़ो करोड़ रुपए के विकास परियोजनाएँ क्रियान्वित की जा रही है। यह बात जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने रविवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव बरसाना, नरसिंहवास, रासीवास, छप्पार, चरखी, कन्हेटी और निमली का दौरा किया। गाँवो में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और गगनचुंबी नारों के साथ पूर्व सांसद डॉ. अजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया। जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने गांव के विभिन्न विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों द्वारा रखी माँगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। डॉ. अजय सिंह चौटाला गांव छप्पार में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व में रहे कप्तान श्री हवा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। डॉ अजय चौटाला ने गांव कन्हेटी के युवाओं को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा भेजा गया जीम का सामान भेंट किया। 

ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी कार्यकर्ताओं ने बूथ सखी और बूथ योद्धाओं की नियुक्ति कर बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बना लिया है। पार्टी मिशन 2024 के लिए पुर्णतः तैयार हैं। पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही जेजेपी पार्टी आगामी चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। जेजेपी अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला ने लोगों से आगामी चुनाव के लिए पार्टी संगठन को समर्थन देने की अपील की। ग्रामीणों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ जेजेपी पार्टी का साथ देने का वायदा किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, राजेश फौगाट, राकेश कलकल, रविंद्र चरखी, धर्मराज फौगाट, भूपेंद्र बौंद, मनफूल शर्मा, लक्ष्मी बलौदा, राजवंती कमोद, देवेन्द्र बिगोवा, राजेश अटेला, राजबीर फौगाट चेयरमैन, ऋषिपाल उमरवास, सुरेश इमलोटा, कुलविंद्र राणा, लीलाराम आदमपुर, रमन दुधवा, मंजीत अटेला, रमेश वर्मा, विनोद मौड़ी, अशोक सिहाग, भूप मांढ़ी, धर्मेंद्र घीकाड़ा, रिंकू सुनिल अटेला, अवतार सांगवान, सत्येंद्र दातौली इत्यादी उनके साथ थें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?