इंग्लैंड के हजारों श्रोताओं के पास पहुंचा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का संदेश
आस्ट्रेलिया के लोगों तक भी पहुंचेंगा महोत्सव का संदेश
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,16 दिसंबर। इंग्लैंड के हजारों श्रोत्राओं के पास अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का संदेश पहुंच चुका है। यह संदेश लंदन के लाईका रेडियो के जरिए पहुंच पाया है। इस संदेश को राज्य सरकार की तरफ से राज्यपाल की सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा द्वारा लाईको रेडियो पर कुरुक्षेत्र से लाईव साक्षात्कार के माध्यम से पहुंच पाया है। इस 10 मिनट के साक्षात्कार में अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 के तमाम कार्यक्रमों के साथ-साथ महोत्सव के साथ वचुर्अल माध्यम से जुडऩे का आहवान किया गया है।
अहम पहलू यह है कि महोत्सव के संदेश को रेडियो के जरिए आस्ट्रेलिया के लोगों तक भी पहुंचाया जाएगा। इस साक्षात्कार को केडीबी के पूर्व सदस्य सौरव चौधरी के विशेष सहयोग से किया गया है। राज्यपाल की सचिव एवं केडीबी की सदस्य सचिव जी अनुपमा ने गत दिवस देर सायं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय से लंदन के रेडियो लाईका से लाईव साक्षात्कार किया। यह साक्षात्कार भारतीय मूल के रवि शर्मा द्वारा लिया गया। इस साक्षात्कार में केडीबी सदस्य सचिव ने इंग्लैंड के साथ-साथ दुनिया भर के लाईका रेडियो के श्रोताओं को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 के साथ 17 से 25 दिसम्बर तक वर्चुअल माध्यम से जुडऩे का आहवान किया।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गीता महोत्सव-2020 का आगाज विश्व प्रसिद्घ ब्रहमसरोवर के तट पर पुरुषोतमपुरा बाग में होने वाले गीता यज्ञ से होगा। इस गीता यज्ञ का आयोजन 21 दिसम्बर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा जारी किए गए शैडयूल के अनुसार 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक रोजाना पुरषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर पर सायं 5 बजकर 30 मिनट पर आरती का आयोजन किया जाएगा और विधिवत रुप से 21 दिसम्बर से पुरुषोतमपुरा बाग में सुबह 11 बजे गीता यज्ञ से महोत्सव का शुभारम्भ होगा।
उन्होंने कहा कि 21 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राधाकृष्ण सदन में अंतर्राष्ट्रीय गीता वेबीनार दोपहर 12 बजे शुरु होगा और यह वेबीनार 23 दिसम्बर तक चलेगा, 21 से 25 दिसम्बर तक ज्योतिसर एवं सन्निहित सरोवर पर सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर रोजाना गीता पाठ का आयोजन होगा। इसके अलावा 3 से 12 दिसम्बर तक सुबह 10 बजे विद्यार्थियों के लिए गीता एवं महाभारत पर आधारित आनलाईन जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और 15 से 20 दिसम्बर तक सुबह 10 बजे आनलाईन राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जन सामान्य के लिए भी 4 से 21 दिसम्बर तक गीता व महाभारत पर आधारित प्रश्नौतरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, 24 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राधाकृष्ण सदन में संत सम्मेलन का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के अंतिम दिन 25 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे पुरुषोतमपुरा बाग से आनलाईन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ का आयोजन होगा और 25 दिसम्बर को ही सायं 6 बजे ब्रहमसरोवर एवं 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थों पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस वैश्विक गीता पाठ के साथ भी तमाम लोगों को जुडऩे की अपील की है।
केडीबी सदस्य सचिव ने की महाआरती
राज्यपाल की सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा ने गत देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग आरती स्थल पर महाआरती में भाग लिया और 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चलने वाली गीता महाआरती की तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करना सुनिश्चित करे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, एसडीएम अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी वैशाली सिंह, एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।